क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कराची के नेशनलन स्टेडियम में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हरा दिया। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 315 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकल्टन ने 106 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए।
मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए Shikhar Dhawan, वायरल VIDEO ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
इस दौरान 97.17 का स्ट्राइक रेट रहा। कप्तान टेंबा बुवामा ने 76 गेंदों में 58, वान डेर डुसेन ने 46 गेंदों में 52 और एडेन मार्कराम ने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए। वहीं फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिया।
भारत vs पाकिस्तान मैच को लेकर IITian ने बाबा कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम को मिलेगी जीत

इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान ने 43.3 ओवर में 208 रन बनाकर जीत दर्ज की। रहमत शाह ने 92 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma हुए अलग, चार साल की शादी टूटी, जानिए क्या रही तलाक की वजह?

राशिद खान ने 13 गेंदों में 18, सेदिकुल्लाह अटल ने 16, अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 18, इब्राहिम जादरान ने 17 और रहमत शाह ने 10 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट, लुंगी एंगीडी और वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मॉर्को यानेसन और केशव महाराज ने 1- 1 विकेट लिए।
Shubman Gill बन गए वनडे के नए ‘शहंशाह’, एक झटके में ध्वस्त किया विराट-सचिन का रिकॉर्ड









