लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पुनीत अक्सर लोगों के मनोरंजन के लिए इंटरनेट पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग पुनीत के दीवाने हैं और उनके वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। हाल ही में पुनीत ने बताया कि वह एक महिला हीरोइन के साथ काम करना चाहते हैं। आइये जानते हैं…
View this post on Instagram
पुनीत किसके साथ काम करना चाहता है?
दरअसल, पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में न्यूज 24 से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान पुनीत से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी हसीना के साथ काम करने का मौका मिले तो वह किसके साथ काम करना चाहेंगे? इस बारे में बात करते हुए पुनीत ने कहा कि वह डैनी डेनियल्स के साथ काम करना चाहेंगे। हालांकि इस दौरान पुनीत ने बताया था कि उन्हें रोमांस करना पसंद नहीं है और वह एक्शन और कॉमेडी फिल्में करना पसंद करेंगे।
पुनीत डैनी डेनियल्स के साथ काम कर सकते हैं
इतना ही नहीं इस दौरान बात करते हुए पुनीत ने कहा कि अगर उन्हें डैनी डेनियल्स के साथ काम करने का मौका मिले तो वह उनके साथ रोमांस भी कर सकते हैं। पुनीत ने कहा कि वह डेनियल्स के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ पैसा मिलना चाहिए। गौरतलब है कि पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया का मशहूर चेहरा हैं और लोग उनके वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं।
डैनी डेनियल्स कौन है?
इसके अलावा अगर डैनी डेनियल्स की बात करें तो डैनी डेनियल्स एक अमेरिकी स्ट्रिपर और एक अभिनेत्री भी हैं। डैनी डेनियल्स का जन्म ऑरेंज काउंटी, कैलिफोर्निया में हुआ था। डेनियल्स ने अपने स्कूल का कर्ज चुकाने के लिए कपड़े उतारना शुरू कर दिया। डैनी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। डैनी से जुड़ी हर अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।