Home लाइफ स्टाइल दिल्ली में महिलाओं को कब मिलेंगे ये तोहफे? मुफ्त सिलेंडर से लेकर 2500...

दिल्ली में महिलाओं को कब मिलेंगे ये तोहफे? मुफ्त सिलेंडर से लेकर 2500 रुपये तक

65
0

आम आदमी पार्टी पिछले दस सालों से भारी बहुमत के साथ सत्ता में है। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी उलटफेर करते हुए 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। शालीमार बाग विधानसभा से विजयी रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

अब दिल्ली की महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिन योजनाओं का जिक्र किया था। इन्हें क्रियान्वित किया जाएगा। दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेगा मुफ्त सिलेंडर योजना का लाभ? और उन्हें ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता कब से दी जाएगी। दिल्ली की महिलाओं के लिए ये योजनाएं कब शुरू हो सकती हैं? आइये हम आपको बताते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की जनता के लिए कई योजनाएं चलाने का जिक्र किया था। जिसमें अधिकतर योजनाएं महिलाओं के लिए हैं। इसमें 2500 रुपए का प्लान भी है। इस योजना को लेकर दिल्ली की महिलाओं के मन में यह सवाल आ रहा है कि यह योजना कब शुरू हो सकती है।

तो आपको बता दें कि यह योजना अगले महीने शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। यानि इस तरह से देखें तो महिलाओं के लिए यह योजना अगले महीने शुरू हो सकती है।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है। और नये मुख्यमंत्री ने भी शपथ ले ली है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। जल्द ही संकल्प में मौजूद सभी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सकेगा। जिसकी घोषणा भाजपा ने चुनाव से पहले की थी। इसमें मुफ्त सिलेंडर की योजना भी शामिल है। 2500 रुपए वाले प्लान के साथ ही मार्च महीने से मुफ्त सिलेंडर भी मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here