Home मनोरंजन आखिर क्यों Bigg Boss के विनर ने ठुकराया Khatron Ke Khiladi 15...

आखिर क्यों Bigg Boss के विनर ने ठुकराया Khatron Ke Khiladi 15 का ऑफर? सामने आई ये बड़ी वजह

16
0

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं। रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने वाले कई सेलेब्रिटीज के नामों की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में एक नाम सबसे ऊपर था, जिसके बारे में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही थी कि बिग बॉस विनर में से कोई एक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएगा।

क्या एल्विश यादव होंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा?

यह विजेता कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हैं। एल्विश यादव इस समय रियलिटी शोज के बादशाह हैं। एल्विश यादव हर रियलिटी शो में नजर आते हैं। चाहे ‘रोडीज XX’ हो या ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’, एल्विश का सिस्टम हर जगह चल रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने एल्विश को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के रोल के लिए भी अप्रोच किया है। अब क्या वह इस शो में स्टंट करते नजर आएंगे या नहीं? इस पर बड़ा खुलासा हुआ है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर एल्विश ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश यादव ने खुलासा किया है कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का हिस्सा होंगे या नहीं? आपको बता दें, हर तरफ चर्चाएं हैं कि इस बार रोहित शेट्टी के शो में एल्विश यादव नजर आने वाले हैं। अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह यह शो करना चाहते हैं?

एल्विश यादव ने शो करने से किया इंकार

एल्विश यादव ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘खतरनाक खिलाड़ियों में खतरा होता है और हम खतरों से दूर रहते हैं।’ अब यह जवाब फैंस का दिल तोड़ सकता है। सभी को उम्मीद थी कि एल्विश यादव जल्द ही खतरों से खेलते नजर आएंगे। हालांकि अब उनके जवाब से यह साफ हो गया है कि वह इस शो का हिस्सा बनने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here