क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होने वाली है। रविवार 9 मार्च को दुबई में मैच खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले आईसीसी नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं। भारत आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 बार नॉकआउट मैच खेला है, जिसमें से उन्हें जहां सिर्फ एक में जीत हासिल हुई तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
IND vs NZ फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, घातक गेंदबाज हो जाएगा बाहर
दोनों टीमों के बीच पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ंत हुई थी।जिसमें कीवी टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं इसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था और इसमें कीवी टीम जीतने में कामयाब हुई थी। साल 2021 में हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी।

इसके बाद टीम ने साल 2023 में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। इन आंकड़ों से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ेगी, लेकिन खिताबी मैच में टीम इंडिया कमाल भी कर सकती है।
इंग्लैंड का नया व्हाइट बॉल कप्तान बनेगा ये करिश्माई ऑलराउंडर, विस्फोटक प्रदर्शन करने में माहिर

इसकी बड़ी वजह यह है कि मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक जबरदस्त फॉर्म में नजर आई है। टीम इंडिया ने एक भी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड को हराने का काम किया था। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही बेस्ट टीमें हैं, जो फाइनल में पहुंची हैं।








