खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स कई सेलेब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों के तौर पर नजर आ रहे हैं। अब इस लिस्ट के लिए एक और नाम का संकेत मिला है, जो बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह का है।
दरअसल ईशा अपने भाई और तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने आई थीं। जहां से लौटते समय ऑटो में वीडियो बनाते हुए बात करते हैं, जिसमें खतरों के खिलाड़ी में जाने की बात भी सामने आती है।
कुछ समय पहले यह खबर आई थी।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि ईशा सिंह को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है। इसमें संदेह था कि वह इसका हिस्सा होंगी या नहीं। वहीं अब ईशा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके भाई उनसे खतरों के खिलाड़ी में जाने के बारे में पूछ रहे हैं। ईशा इस सवाल का कोई जवाब नहीं देती और बग्गा से सवाल पूछने लगती है। इससे साफ लग रहा है कि ईशा रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकती हैं।
इन लोगों से भी संपर्क किया गया है।
सूत्रों की मानें तो अब तक मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए ओरी, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुल्की जोशी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी, चुम दरंग आदि को अप्रोच किया है।