Home लाइफ स्टाइल Holika Dahan Wishes: बुराई पर फिर होगी अच्छाई की जीत… भेजिए सभी...

Holika Dahan Wishes: बुराई पर फिर होगी अच्छाई की जीत… भेजिए सभी को होलिका दहन की ये खास शुभकामनाएं

5
0

होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन से हिरण्यकश्यप, होलिका और प्रह्लाद की कहानी जुड़ी हुई है। इस दिन होलिका दुष्ट इरादे से प्रह्लाद को लेकर अग्नि की लपटों में बैठ गई लेकिन वह स्वयं जलकर भस्म हो गई। तभी से होलिका दहन का त्योहार मनाया जाने लगा और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाने लगा। कहते हैं कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, वह अच्छाई पर हावी नहीं हो सकती। ऐसे में आप भी सकारात्मकता से भरी ये शुभकामनाएं भेजकर सभी को होलिका दहन की बधाई दे सकते हैं।

होलिका दहन की शुभकामनाएं | Holika Dahan Wishes

पाप का नाश हो, पुण्य की जीत हो,
हर ओर खुशहाली और प्रेम की प्रीत हो.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होलिका दहन और छोटी होली की
आपको और आपके परिवार को
बहुत-बहुत बधाई.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होली के इस त्योहार पर
हमने हवा में रंग उड़ाया है
आज कोई गम न करना
खुशियों का मौसम आया है.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होलिका दहन के इस पावन अवसर पर,
आपके परिवार को सुख-समृद्धि मिले.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

होलिका दहन का त्योहार,
हमें अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है,
आपके जीवन में भी अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा मिले.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

ऊपर वाले ने फिर फरमाया है
बेरंग हो रही जिंदगी को,
रंग बिरंगी करने का वक्त आया है.
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

सूरज की पहली किरण में सात रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें
आपके चेहरे पर होली का रंग हो
होलिका दहन की शुभकामनाएं!

अच्छाई की जीत हुई है,
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की,
शुभ घड़ी आज आयी है.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप.

होलिका दहन की शुभकामनाएं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here