Home व्यापार सिर्फ 1000 रूपए के निवेश से ये जबरदस्त स्कीम महिलाओं को फ़ौरन...

सिर्फ 1000 रूपए के निवेश से ये जबरदस्त स्कीम महिलाओं को फ़ौरन बना देगी अमीर, इन्‍वेस्‍टमेंट करना है तो यहां पढ़े पूरी जानकारी

24
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। उन्हीं योजनाओं में से एक है महिला सम्मान बचत पत्र। यह एक डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें महिलाएं दो साल के लिए अपना पैसा निवेश कर बेहतर ब्याज दरों का लाभ उठा सकती हैं। इस स्कीम में फिलहाल 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो जल्दी से यह काम निपटा लें। आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2025 तक ही निवेश करने का मौका है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के फायदे
महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तरह है। यह एकमुश्त जमा स्कीम है। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और आपको इस पर गारंटीड रिटर्न भी मिलेगा।
अगर हम महिला सम्मान बचत पत्र योजना की ब्याज दर की तुलना दो साल की अवधि वाली दूसरी छोटी बचत योजनाओं से करें तो यह कई योजनाओं से बेहतर नजर आती है।
यह स्कीम दो साल बाद ही मैच्योर हो जाती है। इसमें आपका पैसा लंबे समय तक फंसा नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर आप आंशिक निकासी भी कर सकते हैं।
इसमें कोई आयु सीमा नहीं है, किसी भी उम्र की लड़की या महिला के नाम पर इस योजना में निवेश किया जा सकता है।

2 लाख रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा
महिलाएं इस योजना में 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 2,00,000 रुपये तक निवेश कर सकती हैं। यह राशि दो साल के लिए जमा की जाती है, जिसके बाद मैच्योरिटी पर महिलाओं को ब्याज सहित राशि वापस कर दी जाती है। MSSC कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई महिला इस योजना में ₹2,00,000 जमा करती है, तो 7.5% की दर से उसे 32,044 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। ऐसे में दो साल बाद मैच्योरिटी राशि 2,32,044 रुपये होगी।

वहीं अगर वह 1,50,000 रुपये निवेश करती है, तो उसे दो साल बाद 1,74,033 रुपये मिलेंगे। ऐसे में उसे ब्याज के रूप में सिर्फ 24,033 रुपये मिलेंगे। अगर वह 1,00,000 रुपये निवेश करती है तो मैच्योरिटी के समय उसे 7.5% की ब्याज दर के हिसाब से 1,16,022 रुपये मिलेंगे और अगर वह 50,000 रुपये निवेश करती है तो उसे दो साल में 8011 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी पर उसे कुल 58,011 रुपये मिलेंगे।

एक साल बाद आंशिक निकासी की सुविधा
नियमों के मुताबिक, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना 2 साल में मैच्योर होती है, लेकिन आपको 1 साल पूरा होने के बाद आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है। अगर जरूरत पड़े तो आप 1 साल बाद 40 फीसदी तक रकम निकाल सकते हैं। मान लीजिए आपने इस योजना में 2 लाख रुपये जमा किए हैं तो एक साल बाद आप 80 हजार रुपये निकाल सकते हैं।

ऐसे खोलें खाता
अगर आप भी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस में खाता खोल सकते हैं। आप नाबालिग लड़की के नाम पर गार्जियन अकाउंट खोल सकते हैं। खाता खोलते समय आपको केवाईसी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और रंगीन फोटो आदि की आवश्यकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here