Home मनोरंजन भारत नहीं यूरोप के इस देश में हुआ था Deepika Padukone का...

भारत नहीं यूरोप के इस देश में हुआ था Deepika Padukone का जन्म, तस्वीरों में खूबसूरती देख फौरन प्लान कर लेंगे ट्रिप

9
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कल अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

आपको बता दें, दीपिका का जन्म भारत में नहीं, बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था।वैसे तो दीपिका को घूमना-फिरना बहुत पसंद है, लेकिन जन्मस्थान होने की वजह से डेनमार्क उनके दिल के बहुत करीब है। आपको बता दें, डेनमार्क यूरोप में स्थित एक ऐसा देश है, जो हर दिन पर्यटन के क्षेत्र में विकास कर रहा है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो इस देश की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां के मशहूर शहरों के बारे में।

.
कोपेनहेगन
कोपेनहेगन डेनमार्क की राजधानी है, जहां आप बिना किसी टेंशन के घूम सकते हैं। यहां की नाइटलाइफ देखकर आपको होटल में जाने का मन ही नहीं करेगा। आपको बता दें, यहां की सड़कें आम सड़कों से अलग हैं। ऐसा लगता है जैसे चारों तरफ पार्टी चल रही हो। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो कोपेनहेगन में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आप यहां के रेस्टोरेंट और कैफे में अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें, यहां की पुरानी इमारतें और अद्भुत वास्तुकला पर्यटकों का ध्यान जरूर खींचती है। अगर आप मौज-मस्ती पसंद करने वाले इंसान हैं, तो यकीन मानिए डेनमार्क की राजधानी आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी।

,
आरहूस
आरहस डेनमार्क का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। अगर आप बीच लवर हैं, तो आपको यहां कई बेहतरीन बीच देखने को मिलेंगे। जहां आप धूप सेंकने से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स तक का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें, आरहस के सभी बीच साफ-सुथरे हैं और यहां आप बिना किसी झिझक के बिकिनी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप यहां के ARoS आर्ट म्यूजियम को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही यहां का ओल्ड टाउन ओपन-एयर म्यूजियम आपको डेनिश इतिहास की झलक दिखाता है।

.
स्केगन
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो डेनमार्क के स्केगन को अपनी विश लिस्ट में जरूर शामिल करें। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग है। आपको बता दें, डेनमार्क में स्केगन एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया भर के कलाकार और पेंटर पीढ़ियों से आते रहे हैं, ताकि वे स्केगन की खूबसूरती को अपने कैनवास पर कैद कर सकें। यहां घूमते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी खूबसूरत पेंटिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह उन लोगों के लिए एक जगह है जो प्रकृति द्वारा दी गई हर चीज की सराहना करते हैं। यहां के शानदार नजारे और शांत वातावरण आपके मन को काफी शांति देगा। ऐसे में इस जगह को लाइफटाइम में एक बार एक्सप्लोर किया जा सकता है।

.
Tisvildeleje
Tisvilde डेनमार्क का एक छोटा सा शहर है, जहां देश-दुनिया से पर्यटक आना काफी पसंद करते हैं। यह डेनमार्क की एक ऐसी जगह है, जहां आप 12 महीने में कभी भी घूमने आ सकते हैं। यहां का मौसम हमेशा सुहाना रहता है। अगर आप अपना मूड रिफ्रेश करना चाहते हैं और अपनी छुट्टियां सुकून भरे अंदाज में बिताना चाहते हैं, तो Tisvilde आना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां के आकर्षक कैफे, रेस्टोरेंट और नाइटलाइफ आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं, तो यह शहर आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। यहां आपको कई ऐसे बाजार मिलेंगे, जहां आप डेनमार्क की खास चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

.
रोर्विग
रोर्विग डेनमार्क का एक मछली पकड़ने वाला गांव है। यहां आपको डेनमार्क की संस्कृति देखने को मिलेगी। अगर आप देखना चाहते हैं कि यूरोपीय देशों के गांव भारत के गांवों से कितने अलग हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। आपको बता दें, यहां एक बंदरगाह है, जिसे शहर का दिल कहा जाता है। आपको बता दें, बंदरगाह से पुराने शहर की सैर पर आपको मछुआरों और कप्तानों के घर देखने को मिलेंगे। आपको बता दें, रोर्विग भी एक ऐसी जगह है, जहां स्थानीय लोग समुद्री परंपराओं का आनंद लेने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here