Home व्यापार 6 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, जांच...

6 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

25
0

यहां एक पिता ने अपने छह साल के बेटे पर फावड़े से कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। वह शराब पीने का आदी था। उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अवसाद से ग्रस्त था। अपराध को अंजाम देने के बाद उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से गांव में शोक का माहौल है।

अर्जुनी पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत बोड़रा निवासी गोपेश्वर साहू ने छह अप्रैल की रात अपने छह वर्षीय बेटे हेयांश साहू पर फावड़े से हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here