Home लाइफ स्टाइल अगर आप में भी है गरुड़ पुराण में बताई गई ये आदतें...

अगर आप में भी है गरुड़ पुराण में बताई गई ये आदतें तो अर्श से फर्श पर आने में नहीं लगेगी देर, वीडियो में देखकर आज ही बना ले दूरी

9
0

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को पढ़ना और सुनना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महापुराण में भगवान विष्णु ने अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों के बारे में बताया था। मान्यता है कि जो व्यक्ति गरुड़ पुराण को सुनता और पढ़ता है, उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि भी मिलती है। इस महापुराण में जीवन में सफलता पाने के कई गुण और नियम भी बताए गए हैं। गरुड़ पुराण के इस भाग में आइए जानते हैं वो पांच आदतें जो व्यक्ति को गरीब बना सकती हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”1250″>
गरुड़ पुराण में बताई गई इन आदतों से दूरी बनाएं
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में धन, संपत्ति का लालच करता है या लालच के कारण दूसरों का धन हड़प लेता है, वह जल्द ही पतन की ओर जाने लगता है।
जो व्यक्ति अहंकार में डूबा रहता है, वह जीवन में कभी भी सुखी और संतुष्ट नहीं रह पाता है। अहंकार में कमाया गया धन व्यक्ति के पास ज्यादा समय तक नहीं टिकता है।
घर में विभिन्न देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में लंबे समय तक गंदगी रहती है, वहां से देवी लक्ष्मी लौट जाती हैं। साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी आने लगती हैं।
जो व्यक्ति दूसरों की आलोचना करने में समय बिताता है, उसे जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती। ऐसा व्यक्ति दूसरों की कमियां बताकर अपना जीवन बर्बाद कर लेता है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति काम से जी चुराता है, उससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए मेहनत और समय का महत्व ही व्यक्ति को सफल और समृद्ध बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here