Home लाइफ स्टाइल गरुड़ पुराण के अनुसार ये 5 कार्य करने वाले व्यक्ति जीवनभर रहते...

गरुड़ पुराण के अनुसार ये 5 कार्य करने वाले व्यक्ति जीवनभर रहते हैं सुखी नहीं छूती उन्हें कोई विपत्ति, वीडियो में पढ़े पूरी डिटेल

12
0

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का बहुत महत्व है। आमतौर पर किसी की मृत्यु के बाद इसका पाठ किया जाता है। इसमें भगवान विष्णु की भक्ति की महिमा, मृत्यु और उसके बाद अगले जन्म के बारे में बताया गया है। इसे 18 पुराणों में से एक माना जाता है। गरुड़ पुराण हमारे जीवन से जुड़ी कई रहस्यमयी बातें बताता है, जिनके बारे में व्यक्ति को जरूर जानना चाहिए। इस पुराण में 5 ऐसे काम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से आप और आपका परिवार हमेशा खुश रहेगा।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”695″>
कुलदेवता की पूजा
आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने कुलदेवता के बारे में नहीं पता है। कुल देवता का मतलब होता है कुल का देवता। मान्यता के अनुसार हर कुल का एक पूजनीय देवता होता है। जिनकी पूजा विशेष तिथियों पर की जाती है। गरुड़ पुराण के अनुसार अगर कुल देवता खुश हैं तो आपकी सात पीढ़ियां खुश रह सकती हैं, इसलिए उनकी पूजा जरूर करें।

भगवान को भोग लगाएं
जिस घर में बिना चखे भगवान को भोजन अर्पित किया जाता है, उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है, इसलिए अगर आप अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि रसोई में कभी भी बचा हुआ भोजन न रखें। साथ ही घर को गंदा न रखें।

अन्न दान
हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि भूखे को भोजन कराने से पुण्य मिलता है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। इससे आपकी पीढ़ी के अलावा सात पीढ़ियों का भला होगा।

शास्त्रों का वाचन
गरुड़ पुराण के अनुसार, हर व्यक्ति को शास्त्रों में छिपे ज्ञान और विद्या को समझना चाहिए। आपको उच्च व्यावहारिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म और कर्म का ज्ञान भी होना चाहिए।

चिंतन
तप, ध्यान, चिंतन आदि करने से आपका मन शांत रहेगा, क्रोध दूर रहेगा। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आप अपनी मेहनत से पुरुषार्थ कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here