Home लाइफ स्टाइल प्रतिदिन इन 5 कार्यों से दिन की शुरुआत करने से जल्दी आता...

प्रतिदिन इन 5 कार्यों से दिन की शुरुआत करने से जल्दी आता है अच्छा समय, 2 मिनट इस वीडियो में जाने क्या है वो ?

7
0

गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के कई उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज हम गरुड़ पुराण की मदद से आपको बताएंगे कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए, जिससे आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”695″>
सुबह उठकर ये काम करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है

गरुड़ पुराण के अनुसार, आपको सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। नहाने से न केवल हमारा शरीर साफ होता है, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी सुबह नहाना बहुत जरूरी माना जाता है। जो लोग सुबह उठकर स्नान नहीं करते हैं, वे मानसिक विकारों से घिरे रह सकते हैं। अक्सर ऐसे लोग आपको बेचैन लग सकते हैं।

सुबह नहाने के बाद आपको अपने इष्ट का ध्यान जरूर करना चाहिए। सुबह इष्ट या भगवान का ध्यान करने से आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके साथ ही आपको सुबह पितरों का भी ध्यान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप पितृ दोष से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं।

सुबह उठते ही एक नया दिन शुरू होता है और आपको नए दिन की शुरुआत सकारात्मक ध्यान और आत्मचिंतन से करनी चाहिए। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो लोग सुबह चिंतन करते हैं, उनके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे लोग जीवन के अर्थ को समझने में सक्षम होते हैं और अच्छे-बुरे में अंतर करने में सक्षम होते हैं। इसलिए आपको सुबह कुछ समय चिंतन के लिए जरूर निकालना चाहिए।

सुबह उठकर धार्मिक पुस्तकों या ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। पुस्तकों का अध्ययन करने से आपके विचारों में नवीनता आती है और ज्ञान भी बढ़ता है। इसलिए आपको सुबह कुछ समय ज्ञानवर्धक पुस्तक का अध्ययन भी जरूर करना चाहिए।

नाश्ते से पहले आपको गाय माता के लिए एक निवाला या रोटी रखनी चाहिए, अगर गाय न हो तो आप कुत्ते को रोटी भी खिला सकते हैं या पक्षियों को दाना भी डाल सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको भगवान के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार सुबह उठकर मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन में क्रांति आ सकती है। मंत्र कोई भी हो, आपको उस मंत्र का जाप हर रोज एक ही समय पर करना चाहिए। साथ ही मंत्र जाप की संख्या भी हर रोज एक ही होनी चाहिए। मंत्र जाप से आपको शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है और आपका तेज बढ़ता है। अगर आप हर रोज ‘ॐ’ का उच्चारण भी करते हैं तो आपको जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सुबह के समय किए जाने वाले ये काम आपकी ऊर्जा को बढ़ाते हैं और विचारों में सकारात्मकता लाते हैं। गरुड़ पुराण में बताए गए ये काम आपके जीवन की सभी समस्याओं को भी खत्म कर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here