Home व्यापार सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले यहां देखें...

सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले यहां देखें गुरुवार 1 मई 2025 का दाम

2
0

आज यानी 1 मई 2025 को सोना 2,300 रुपए सस्ता हो चुका है। कल अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी भी ऊंची कीमतों के कारण पिछले साल की तुलना में कम रही। लेकिन आज अक्षय तृतीया पर्व के बाद एक दिन में सोने में 2300 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छू गई थी। हालांकि, तब से सोना अभी तक 1 लाख रुपये के स्तर को नहीं छू पाया है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। तो बड़ा सवाल यह है कि क्या सोने में गिरावट आगे भी जारी रहेगी? सबसे पहले जानते हैं कि गुरुवार 1 मई 2025 को सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

1 मई 2025 को सोने की कीमतें

आज यानी गुरुवार 1 मई को सोने की कीमत में कल के मुकाबले करीब 2300 रुपए की कमी आई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। चांदी 1 लाख रुपए से नीचे आ गई है। चांदी 99,900 रुपए पर कारोबार कर रही है।

चांदी की दर

गुरुवार 1 मई 2025 को चांदी का भाव 99900 रुपए प्रति किलोग्राम है। लंबे समय के बाद चांदी का भाव एक लाख रुपये से नीचे आया है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव

गुरुवार यानी 1 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम था. मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 87,900 95,880 चेन्नई 87,750 95,730 मुंबई 87,750 95,730 कोलकाता 87,750 95,730 जयपुर 87,900 95,880 नोएडा 87,900 95,880 गाजियाबाद 87,900 95,880 लखनऊ 87,900 95,880 बेंगलुरु 87,750 95,730 पटना 87,750 95,730

सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से उतार-चढ़ाव करती है, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना न केवल निवेश का साधन है बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। खासकर शादियों और त्यौहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here