Home मनोरंजन 20 साल पहले अगर ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म के लिए कह...

20 साल पहले अगर ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म के लिए कह दिया होता ‘हां’, तो हॉलीवुड में आज चमकता उनका सितारा, 4000 करोड़ी फिल्म से किया था किनारा

9
0

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी। इसी साल ऐश्वर्या ने ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया। ऐश्वर्या ने अपने 27 साल से भी ज्यादा के फिल्मी करियर में करीब 51 फिल्में की हैं। हालाँकि, 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और तब से ऐश्वर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या को हॉलीवुड अभिनेत्री बनने का बड़ा मौका मिला था? आपने सही सुना. ऐश्वर्या को कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने उन बड़े अवसरों को ठुकरा दिया।

जब 2003 में प्रतिष्ठित फिल्म ‘देवदास’ कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की गई, तो ऐश्वर्या राय को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए प्रशंसा मिली। ऐश के काम ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। ‘देवदास’ के बाद ऐश्वर्या राय को कई अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट मिले। उन्हें हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक ब्रैड पिट के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ में काम करने का भी मौका मिला। दुर्भाग्यवश उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया और उनकी मनाही के बाद एंजेलिना जोली को यह भूमिका मिल गयी। जब फिल्म रिलीज हुई तो वह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अमेरिकी फिल्म बन गई। ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ ने दुनिया भर में 4,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

ऐश्वर्या राय की हॉलीवुड फिल्मों में थी डिमांड

ऐश्वर्या राय ने 2009 के बाद हॉलीवुड से दूरी बना ली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि ऐश्वर्या के हॉलीवुड छोड़ने के पीछे की असली वजह आज तक कोई नहीं जानता। अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या ने 4 अंग्रेजी फिल्मों में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी की वजह से हॉलीवुड फिल्में करना बंद कर दिया, जबकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि इसकी वजह उनकी बेटी आराध्या बच्चन हैं।

ऐश्वर्या राय ने इन 4 अंग्रेजी फिल्मों में किया काम

ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन हॉलीवुड में वह ऐसा नहीं कर सकीं। ऐश्वर्या राय ने 2004 में अंग्रेजी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ में मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। उसी समय, उन्होंने इसी शीर्षक के 1997 के उपन्यास पर आधारित ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज’ में अभिनय किया। ऐश्वर्या राय ने ब्रिटिश फिल्म उद्योग में भी काम किया है। ऐश्वर्या ने 2006 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल फिल्म ‘प्रोवोक्ड’ में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कॉलिन फर्थ और बेन किंग्सले के साथ ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘द लास्ट लीजन’ में काम किया था। इसका प्रीमियर अप्रैल 2007 में अबू धाबी में हुआ।

ऐश्वर्या राय की आखिरी हॉलीवुड फिल्म

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘द पिंक पैंथर 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें ऐश्वर्या ने एक भ्रष्ट क्रिमिनोलॉजिस्ट सोनिया सोलेंड्रेस की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कभी हॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here