Home मनोरंजन जब सुभाष घई ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित से साइन कराया...

जब सुभाष घई ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित से साइन कराया था स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट, जानें वो मजेदार किस्सा

7
0

हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया। माधुरी ने दिग्गज निर्देशक सुभाष घई की फिल्म में भी काम किया है। लेकिन अपनी एक फिल्म में माधुरी को कास्ट करने के बाद सुभाष घई के मन में एक डर बैठ गया था। अपनी फिल्म का भविष्य खतरे में देखकर निर्देशक ने माधुरी से एक ऐसा अनुबंध साइन करवाया, जिस पर पहले किसी अन्य अभिनेत्री ने हस्ताक्षर नहीं किया था।

खलनायक के सेट पर सुभाष को सताता था ये डर

माधुरी दीक्षित और सुभाष घई ने 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ में साथ काम किया था। फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, राखी गुलज़ार, अनुपम खेर, राम्या कृष्णन और नीना गुप्ता भी थे। फिर संजय और माधुरी का एक दूसरे के साथ अफेयर हो गया। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी। हालांकि, सुभाष घई को डर था कि अगर फिल्म के बीच में दोनों की शादी हो गई या माधुरी प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म अटक जाएगी।

माधुरी ने ‘नो प्रेग्नेंसी’ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष घई ने अपने डर पर काबू पाने के लिए माधुरी से ‘नो प्रेग्नेंसी’ कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया था। माधुरी इस तरह का अनुबंध करने वाली पहली अभिनेत्री थीं। इस नो प्रेगनेंसी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, अगर माधुरी फिल्म के बीच में गर्भवती हो जातीं तो फिल्म में बाधा डालने के लिए उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता था। हालाँकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

माधुरी-संजय का ब्रेकअप हो गया

खलनायक से पहले माधुरी और संजय ने 1991 की सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ में काम किया था। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। हालांकि, माधुरी को बड़ा झटका तब लगा जब संजय का नाम 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में आया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

माधुरी ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की

संजय दत्त से रिश्ता टूटने के कई सालों बाद माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। दोनों की शादी को 26 साल हो चुके हैं। माधुरी के दो बेटे रयान और एरिन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here