क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 को यादगार विदाई दी। पंत ने 7 साल का इंतजार खत्म करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अपना दूसरा शतक जड़ा। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 54 गेंदों में शतक जड़ दिया। पंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने मिशेल मार्श के साथ मिलकर आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। विरोधी टीम के गेंदबाज पंत के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। लखनऊ के कप्तान इस सीजन में पहली बार पूरे फॉर्म में नजर आए।
पंत का तूफानी शतक
सात साल के इंतजार के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में अपना दूसरा शतक जड़ा है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने मिशेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 152 रन जोड़े। पंत ने 61 गेंदों में 118 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान पंत ने 11 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस सीजन में पहली बार पंत अच्छी लय में दिखे और मैदान के चारों कोनों में एक के बाद एक शानदार शॉट लगाए।
COLDEST IPL CENTURY CELEBRATION.
– This is Rishabh Pant special. 😍❤️pic.twitter.com/0RWA1B2BYi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra)
May 27, 2025
COLDEST IPL CENTURY CELEBRATION.
– This is Rishabh Pant special. 😍❤️pic.twitter.com/0RWA1B2BYi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra)
May 27, 2025
इससे पहले पंत ने आईपीएल में अपना आखिरी शतक 2018 में लगाया था। 193 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पंत ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाईं। शतक लगाने के बाद पंत ने खास अंदाज में अपना शतक मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मार्श ने भी मचाई धूम
ऋषभ पंत के साथ-साथ मिशेल मार्श के बल्ले ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मार्श ने धीमी शुरुआत की, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने कहर ढा दिया। मार्श ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान मार्श ने 4 चौके और पांच छक्के लगाए। मार्श ने आईपीएल 2025 में अपना छठा अर्धशतक लगाया। मार्श अब आईपीएल सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। मार्श ने 14 मैचों में 627 रन बनाए हैं।