Home टेक्नोलॉजी Jio के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज! 24 महीने के लिए मिल...

Jio के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज! 24 महीने के लिए मिल रहा YouTube Premium, फटाफट जानिए कैसे उठाए ऑफर का लाभ

23
0

टेक न्यूज़ डेस्क – जियो एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बंपर ऑफर लेकर आया है। जी हां, इस बार टेलीकॉम दिग्गज कंपनी JioFiber और AirFiber पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री में YouTube प्रीमियम दे रही है। अगर आप भी पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार आने वाले विज्ञापनों से परेशान हैं, तो अब आप एड-फ्री वीडियो का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

दरअसल, जियो अपने JioFiber और Jio AirFiber पोस्टपेड प्लान के यूजर्स को 24 महीने के लिए फ्री YouTube प्रीमियम ऑफर कर रहा है। आजकल जब भी हम किसी YouTube वीडियो पर क्लिक करते हैं, तो सबसे पहले उस पर 15 से 20 सेकंड के विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिन्हें अक्सर स्किप नहीं किया जा सकता, जिससे यूजर का अनुभव काफी खराब हो जाता है।

बैकग्राउंड में चलेंगे वीडियो
YouTube प्रीमियम के साथ, यूजर मल्टीटास्किंग करते समय या स्क्रीन बंद होने पर भी अपने पसंदीदा वीडियो को बैकग्राउंड में चला सकते हैं। यह फीचर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है, जो अपने डे-टू-डे टास्क के दौरान अपनी कस्टम प्लेलिस्ट या पॉडकास्ट सुन सकते हैं। इसके अलावा प्रीमियम यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा भी मिल रही है।

YouTube Music का भी कर सकेंगे इस्तेमाल
इतना ही नहीं, YouTube Premium के साथ आप प्लैटफ़ॉर्म के म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप YouTube Music का भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जो रेगुलर YouTube के फ़ायदों के साथ आता है। कई प्लैटफ़ॉर्म पर मेंबरशिप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए एक नज़र डालते हैं उन सभी प्लान की लिस्ट पर, जिनमें YouTube Premium मुफ़्त मिलता है।

प्लान और कीमत
JioFiber/AirFiber – 888 रुपये वाला प्लान
JioFiber/AirFiber – 1199 रुपये वाला प्लान
JioFiber/AirFiber – 1499 रुपये वाला प्लान
JioFiber/AirFiber – 2499 रुपये वाला प्लान
JioFiber/AirFiber – 3499 रुपये वाला प्लान

YouTube प्रीमियम की कीमत
पिछले साल अगस्त में Google ने घोषणा की थी कि वह भारत में YouTube Premium की कीमत बढ़ा रहा है। अभी मंथली स्टूडेंट प्लान की कीमत 89 रुपये है, जबकि इंडिविजुअल प्लान की कीमत 149 रुपये और फैमिली प्लान की कीमत 299 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here