Home खेल बुमराह की गेंदबाजी ने बढा दी इंग्लैंड वालों की धडकनें, बल्लेबाज हुआ...

बुमराह की गेंदबाजी ने बढा दी इंग्लैंड वालों की धडकनें, बल्लेबाज हुआ चारों खाने चित्त, नहीं था कोई जवाब, VIDEO

14
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 13.3 ओवर में 151 रन बनाए ऐसे में बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर का अहम विकेट लेकर मुंबई को इस मैच में वापस लाने में अहम भूमिका निभाई।

बुमराह की इस यॉर्कर गेंद का सुंदर के पास कोई जवाब नहीं था

वाशिंगटन सुंदर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर लगातार मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बनाया जिसमें दोनों के बीच बहुत जल्दी तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इस बीच मुंबई इंडियंस ने इस साझेदारी को तोड़ने की जिम्मेदारी अपने सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपी थी। 14वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन आए। इसके बाद चौथी गेंद पर बुमराह ने लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, जिस पर सुंदर ने दोनों पैर खोलकर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन यह पूरी तरह से चूक गई।

जसप्रीत बुमराह की इस बेहतरीन यॉर्कर का सुंदर के पास कोई जवाब नहीं था, जिसमें एक तरफ वह पिच पर पूरी तरह से मुंह के बल गिरे, वहीं दूसरी तरफ गेंद सीधे लेग स्टंप पर लगी। सुंदर 24 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस को जैसे ही यह विकेट मिला, उसने मैच में पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर 20 रनों से जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर फेंके और 27 रन देकर एक विकेट लिया। बुमराह की गेंदबाजी देखकर इंग्लैंड की टेंशन बढ़ गई होगी।

आईपीएल 2025 सीजन खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं, जहां टीम इंडिया 20 जून से मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बुमराह पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस आईपीएल सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, अब उनकी गेंदबाजी देखने के बाद यह बात पक्की हो गई है कि उन्होंने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है और इससे टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों की टेंशन बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here