Home खेल RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब...

RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं

17
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने मुंबई को 5 विकेट से हराया है। अब 3 जून को पंजाब का सामना आईपीएल फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। खिताबी मुकाबले से पहले आइए आपको पंजाब के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो आरसीबी के लिए बुरा सपना बन सकते हैं।

श्रेयस अय्यर

RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 87 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अय्यर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 16 मैचों में 54.82 की औसत से 603 रन बनाए हैं।

जोश इंग्लिस

RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को पंजाब किंग्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लिस अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरे क्वालीफायर में भी 38 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में अब तक 10 मैचों में 239 रन बनाए हैं।

अर्शदीप सिंह

RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अच्छी फॉर्म में हैं और आरसीबी को परेशानी में डाल सकते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल 2025 में 16 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।

मार्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी फाइनल में आरसीबी के लिए बुरा सपना साबित हो सकते हैं। स्टोइनिस गेंद और बल्ले से कमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 12 मैचों में 154 रन बनाए हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है। लेकिन उनके आंकड़े उनकी क्षमता को नहीं दर्शाते।

नेहल वढेरा

RCB का IPL जीतने का सपना चूर चूर कर सकते है पजाब के ये सूरमा, चले तो सारी उम्मीदें कर देंगे धुआं-धुआं
24 वर्षीय युवा ऑलराउंडर नेहल वढेरा भी बैंगलोर के खिलाफ कमाल कर सकते हैं। उन्होंने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई के खिलाफ 48 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं नेहल गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here