Home मनोरंजन शाइन टॉम चाको के शोकाकुल परिवार के लिए मीरा जैस्मीन ने की...

शाइन टॉम चाको के शोकाकुल परिवार के लिए मीरा जैस्मीन ने की प्रार्थना

18
0

चेन्नई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मीरा जैस्मीन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अभिनेता शाइन टॉम चाको के परिवार के लिए प्रार्थना की। चाको के पिता सी.पी. चाको की शुक्रवार को तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता शाइन टॉम चाको की एक फैमिली पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना। ऐसे दुखद समय में मुझे यह अहसास है कि विनम्रता कितनी महत्वपूर्ण है। दुखद है, परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं।”

बता दें, शुक्रवार को मशहूर मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको और उनके परिवार के लिए दुख भरा रहा। धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर एक भीषण कार दुर्घटना में उनके पिता सी.पी. चाको की मौत हो गई।

यह हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ, जब शाइन और उनका परिवार कार से एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको का परिवार, जिसमें उनके माता-पिता, भाई और एक सहायक शामिल था, एक कार में सवार थे। पलक्कड़ के पास पलायुर में धर्मपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सामने जा रही एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में शाइन के पिता सी.पी. चाको (70) की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको कार के पिछले हिस्से में सो रहे थे। अभिनेता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि उनकी मां मारिया कार्मेल (65) और भाई को हल्की चोटें आईं। कार चला रहे ड्राइवर की हालत ठीक है, उसे गंभीर चोट नहीं आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पलक्कड़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और घायलों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाइन की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, उनके हाथ की चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हादसा लॉरी और कार की टक्कर के कारण हुआ। मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

शाइन टॉम चाको ‘इथिहासा’ और ‘जिगरथंडा डबलएक्स’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here