Home खेल सन्यास लेते ही निकोलस पूरन की चमकी किस्मत, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने...

सन्यास लेते ही निकोलस पूरन की चमकी किस्मत, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सौंपी इस टीम की कप्तानी, यहां ​लगाऐंगे चौके छक्के

16
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद अब उन्हें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना छठा खिताब जीतने से चूक गई। टीम को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब फ्रेंचाइजी ने दूसरी लीग के लिए बड़ा कदम उठाया है।

निकोलस पूरन बने MI न्यूयॉर्क के कप्तान

कीरोन पोलार्ड पिछले सीजन में मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क की अगुआई करते नजर आए थे। जिनकी कप्तानी में टीम ने खिताब पर भी कब्जा किया था। वहीं, इस बार नए सीजन के लिए पोलार्ड की जगह निकोलस पूरन को नया कप्तान बनाया गया है।

पूरन के लिए शानदार रहा IPL 2025

निकोलस पूरन का इंटरनेशनल करियर

अपने 9 साल के इंटरनेशनल करियर में निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 1983 रन रहे, जिसमें पूरन ने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टी20 में पूरन ने 2275 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here