Home लाइफ स्टाइल अरेंज हो या लव, शादी से पहले होने वाली पत्नी से जरूर...

अरेंज हो या लव, शादी से पहले होने वाली पत्नी से जरूर पूछें ये 7 सवाल, नहीं तो सुहागरात बन जाएगी जंग का मैदान

9
0

शादी एक खूबसूरत बंधन है, लेकिन यह तभी खूबसूरत रहता है जब दोनों पार्टनर के बीच ईमानदारी, समझदारी और स्पष्ट संवाद हो। आज के दौर में सिर्फ प्यार या परिवार की मर्जी से की गई शादी ही काफी नहीं है। आपकी शादी चाहे लव हो या अरेंज, कुछ सवाल ऐसे हैं जो आपको शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए। वरना शादी की पहली रात आखिरी मोड़ ले सकती है। आज के रिलेशनशिप एक्सपर्ट और मैरिज काउंसलर भी यही कहते हैं- “बेटर आस्क नाउ देन रिग्रेट लेटर!” यानी “अभी पूछ लेना बेहतर है, बाद में पछताने से।” शादी कोई फिल्म नहीं है जहां सच्चाई क्लाइमेक्स में ही सामने आती है। इसलिए समझदारी इसी में है कि उन बातों को जान लिया जाए जो बाद में परेशानी बन सकती हैं।

1. क्या आप भी शादी के लिए तैयार हैं?

यह सवाल बहुत आसान लगता है लेकिन सबसे अहम भी है। कई बार लड़कियां पारिवारिक दबाव या सामाजिक कारणों से हां तो कर देती हैं, लेकिन दिल से तैयार नहीं होतीं। ऐसी स्थिति शादी के बाद रिश्ते को कमजोर कर सकती है। अगर दोनों पार्टनर मानसिक रूप से तैयार हैं तो शादी सफल हो सकती है।

2. क्या आप कभी रिलेशनशिप में रहे हैं?

यह सवाल थोड़ा निजी जरूर है, लेकिन इससे भरोसा बनता है। अगर वह पहले किसी के साथ रिलेशनशिप में थी, तो आपके लिए उसके विचारों, अपेक्षाओं और भावनाओं को समझना जरूरी हो जाता है। इससे भविष्य में अचानक कोई चौंकाने वाली बात सामने नहीं आती।

3. शारीरिक संबंधों पर आपका क्या विचार है?

शादी के बाद शारीरिक अंतरंगता बहुत अहम हिस्सा होती है। यह जानना जरूरी है कि आपकी पत्नी जो आपके साथ रहने वाली है, वह इस विषय पर क्या सोचती है। वह कितनी खुली हुई है? क्या उसके लिए शारीरिक संबंध मायने रखते हैं या नहीं? इससे आप दोनों के बीच भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।

4. वित्तीय स्वतंत्रता और खर्च के लिए आपकी क्या योजना है?

आजकल रिश्तों में पैसा एक बड़ा कारक है। शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि वह काम करना चाहती है या नहीं, घर के खर्चों में कैसे योगदान देना है या पूरी तरह से घरेलू जीवन को अपनाना है। इससे भविष्य में होने वाले आर्थिक झगड़ों से बचा जा सकता है।

5. आपका करियर फोकस क्या है?

अगर वह करियर ओरिएंटेड है, तो वह शादी के बाद भी अपना प्रोफेशन जारी रखना चाहेगी। इस पर स्पष्ट बातचीत जरूरी है, ताकि शादी के बाद उसकी इच्छाओं से समझौता न करना पड़े। यह दोनों की मानसिक शांति और मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है।

6. परिवार और जीवनशैली आपके लिए क्या मायने रखती है?

क्या वह संयुक्त परिवार में रहने के लिए तैयार है या एकल परिवार में रहना चाहती है? घर के बड़ों के बारे में उसकी क्या सोच है? अगर आप ये बातें पहले ही साफ कर लें तो बाद में होने वाली घरेलू कलह से बचा जा सकता है।

7. क्या आप बच्चे चाहते हैं? अगर हां, तो कितने समय बाद?

इस सवाल को ज्यादातर लोग टालते हैं लेकिन यह बहुत जरूरी है। कुछ लोग तुरंत बच्चा चाहते हैं तो कुछ 2-3 साल बाद। अगर इस पर आपकी सोच अलग है तो यह भविष्य में बड़ा मुद्दा बन सकता है। इसलिए शादी से पहले इस पर एक-दूसरे की राय जानना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here