Home व्यापार Gold Price Today: आज 12 जनवरी को फिर सोने-चांदी की कीमतों में...

Gold Price Today: आज 12 जनवरी को फिर सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, खरीदने से पहले जाने क्या है 10g गोल्ड के दाम

24
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – नए साल की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में उछाल जारी है। अब देश में सोने की कीमत 80,000 रुपये के करीब पहुंच गई है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में सोने की कीमत 79,800 रुपये पर कारोबार कर रही है। यह कीमत 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये से ऊपर आ गई है। आपको बता दें कि देश में ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने में बनते हैं। ऐसे में आभूषण खरीदारों के लिए 22 कैरेट सोने की कीमत ज्यादा मायने रखती है। यहां जानें कि क्या इस कीमत पर सोने के आभूषण खरीदने का फैसला सही है या खरीदारों को कीमत गिरने का इंतजार करना चाहिए?

12 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी
देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 93,500 रुपये है। हालांकि, साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये को पार कर गई थी। चांदी की कीमत अभी अपने पुराने शिखर पर नहीं लौटी है। विशेषज्ञों ने इसके 1.50 लाख रुपये तक जाने का अनुमान भी जताया था।

दिल्ली 73,150 79,800
नोएडा 73,150 79,800
गाजियाबाद 73,150 79,800
जयपुर 73,150 79,800
गुड़गांव 73,150 79,800
लखनऊ 73,150 79,800
मुंबई 73,000 79,640
कोलकाता 73,000 79,640
पटना 73,050 79,700
अहमदाबाद 73,050 79,700
भुवनेश्वर 73,000 79,640
बेंगलुरु 73,000 79,640

शादी के सीजन में सोने की बढ़ती मांग
शादी के सीजन में सोने की बढ़ती मांग इसकी कीमतों में इजाफा कर रही है। लोग न सिर्फ इसे आभूषणों के लिए खरीद रहे हैं, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश मानकर भी खरीद रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने सोने की कीमतों को और बढ़ा दिया है। लोग आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर में सोने को एक भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं।

क्या सोना अगले हफ्ते 80,000 रुपये के स्तर को पार कर जाएगा?
रुपये की कमजोरी की वजह से भी सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। इसके अलावा अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट, आने वाले दिनों में सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। इस समय सोने में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतों में और तेजी आ सकती है।

देश में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, आयात शुल्क और देश की मांग और आपूर्ति से तय होती है। शादी के मौसम और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आता है। पिछले कुछ सालों से यही चलन रहा है। इसके अलावा वैश्विक बाजार जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें सीधे तौर पर भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here