Home लाइफ स्टाइल मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी छत के साथ नीचे जा गिरे...

मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी छत के साथ नीचे जा गिरे रिश्तेदार और फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

3
0

शादी से जुड़े कई मजेदार और शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब शादी से जो वीडियो सामने आया है, वो बेहद दिल दहला देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मन से बस एक ही आवाज निकलेगी कि ऐसा किसी के साथ न हो। दूर गांव से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, छत पर बने शादी के मंडप में ऐसा हादसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग चीख पड़े। दरअसल, मंडप से थोड़ी ही दूरी पर छत गिर गई और दूल्हा-दुल्हन के पास खड़े सभी लोग छत के साथ नीचे गिर गए। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित हैं। इस हादसे पर लोग क्या कमेंट कर रहे हैं, ये भी पढ़ें।

शादी के दौरान गिरी छत

View this post on Instagram

A post shared by Kumar Omkar (@kumar_omkar_77)

सबसे पहले आपको बता दें कि गांव में एक घर की छत पर शादी का मंडप है। पंडित शादी के जोड़े की शादी कराने में व्यस्त थे। दूल्हा-दुल्हन को करीबी रिश्तेदारों ने घेर रखा था। वहीं, दुल्हन पक्ष की तरफ खड़े रिश्तेदार इस शादी को देख रहे थे और तभी छत का एक हिस्सा गिर गया और वहां खड़े सभी रिश्तेदार छत के साथ जमीन पर गिर गए। वीडियो देखने के बाद साफ है कि किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन जो लोग गिरे होंगे वो बुरी तरह घायल हुए होंगे। कुछ लोग इस घटना पर मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं, जो निंदनीय है।

शादी की घटना वायरल वीडियो

इस पर एक यूजर ने लिखा है, ‘शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई’। दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘दुल्हन और दुल्हन हादसे से बच गए, भगवान का आशीर्वाद उन पर बना रहे’। कई लोगों ने छत के साथ नीचे गिरे लोगों के प्रति सहानुभूति जताई है और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। वहीं, इस घटना को मजाक समझने वालों में से एक ने लिखा है, ‘कैमरामैन कभी नहीं मरता’। एक और लिखता है, ‘उन्होंने सारे घर तबाह कर दिए’। एक और लिखता है, वाह क्या सीन है’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here