सनातन धर्म में कुल 18 पुराण हैं, जिनमें से एक गरुड़ पुराण भी है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच हुए संवाद का वर्णन है। यह विष्णु पुराण का ही एक भाग है जिसमें मृत्यु, पुनर्जन्म और अंतिम संस्कार से जुड़ी बातों को बहुत गहराई से समझाया गया है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने 5 ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो व्यक्ति की गरीबी और दरिद्रता का कारण बन सकती हैं।
1. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग रात का खाना खाने के बाद रसोई में गंदे बर्तन छोड़ देते हैं, उन पर शनि का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खाने के बाद बर्तनों को अच्छी तरह से साफ करें। इससे दरिद्रता कभी आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देगी।
2. धन की देवी लक्ष्मी उन लोगों से नाराज होती हैं जो गंदे कपड़े पहनते हैं। इसलिए जो लोग रोजाना स्नान नहीं करते हैं, उन्हें अपनी यह आदत बदल लेनी चाहिए। रोज सुबह स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। साफ-सुथरे रहने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
3. कुछ लोगों को सुबह देर तक सोने की बुरी आदत होती है। ऐसे लोगों को आलसी माना जाता है। भगवान विष्णु के अनुसार ऐसे लोग जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते। तमाम कोशिशों के बावजूद उनके जीवन में हमेशा धन की कमी बनी रहती है।
4. जो लोग दूसरों की संपत्ति या धन हड़पना चाहते हैं, वे जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते। शास्त्रों में दूसरों की संपत्ति हड़पना पाप माना गया है। व्यक्ति को अपनी मेहनत से ही धन कमाना चाहिए।
5. गरुड़ पुराण में भी इस बात का जिक्र है कि देवी लक्ष्मी उन लोगों से कभी प्रसन्न नहीं होतीं जो हमेशा दूसरों की पीठ पीछे बुराई करते रहते हैं। इसके अलावा बिना वजह दूसरों पर चिल्लाना या गुस्सा करना भी जीवन में दरिद्रता लाता है।