Home खेल IPL के इतिहास में किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, तीसरा नाम...

IPL के इतिहास में किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, तीसरा नाम कर देगा हैरान

2
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग में हर दिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जंग देखने को मिलती है। टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यहां वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। रोहित शर्मा दूसरे जबकि विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी खूब धमाल मचाया और 142 मैचों में 357 छक्के लगाए। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम दूसरे स्थान पर है, लेकिन वह क्रिस गेल से काफी पीछे हैं।

IPL के इतिहास में किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, तीसरा नाम कर देगा हैरानआईपीएल में सक्रिय क्रिकेटरों में सबसे सीनियर खिलाड़ी होने का श्रेय विराट कोहली को जाता है। विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला और आज भी सक्रिय हैं। विराट कोहली इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े और आज भी उसी टीम के साथ हैं। आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी इतने लंबे समय तक एक ही टीम के लिए नहीं खेला है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। सिंगल और डबल में रन बनाने के लिए मशहूर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ही खेलते आए हैं। इस बल्लेबाज ने 266 मैचों में 276 छक्के लगाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने अब तक 266 मैचों में 254 छक्के लगाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 28 गेंदों पर 101 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here