क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच मैदान पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जायसवाल गिल से रन लेने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। जायसवाल और गिल के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहले दिन 359 रन बनाए।
जायसवाल-गिल की बातचीत सामने आई
मैच के दौरान जायसवाल ने गिल से कहा कि रन के लिए पुकारते रहो, क्योंकि उन्हें आगे बढ़ने की आदत है। इस पर गिल ने जवाब दिया कि बस भागना मत। तब जायसवाल ने कहा कि उन्हें जोर से ‘नहीं’ कहो, वह समझ जाएंगे। दरअसल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल गिल से रन लेने के बारे में बात कर रहे हैं।
गिल से क्या कह रहे थे जायसवाल
इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे। जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमजोर लाइन और लेंथ का पूरा फायदा उठाया। जायसवाल ने गिल से कहा, ‘बस कहते रहो। मुझे पुकारो। मेरी आदत आगे बढ़ने की है।’ गिल ने जवाब दिया, ‘मैच का बस एक हिस्सा जीता है.’ फिर जायसवाल ने कहा, ‘मेरे को जोरो से नो बोला दो चलेगा, मेरी आदत है आगे निकल जाना.’ इसके बाद दोनों को जोश टोंग की गेंद पर रन लेने का मौका मिला. जायसवाल ने रन लेना शुरू किया, लेकिन गिल ने उन्हें मना कर दिया.
जायसवाल ने झल्लाहट में कहा, ‘अरे चलो यार. भैया यार!’ गिल ने जवाब दिया, ‘थोड़ा आगे था, सॉरी.’ जायसवाल ने कहा, ‘बहुत दूर है.’
When #YashasviJaiswal says “Run!” and #ShubmanGill is still deciding if it’s a good idea! 😂
Watch now 👉 https://t.co/PXeXAKeYoj #ENGvIND | 1st Test | LIVE NOW on JioHotstar pic.twitter.com/UJDlpPlpkH
— Star Sports (@StarSportsIndia)
June 20, 2025
When #YashasviJaiswal says “Run!” and #ShubmanGill is still deciding if it’s a good idea! 😂
Watch now 👉 https://t.co/PXeXAKeYoj #ENGvIND | 1st Test | LIVE NOW on JioHotstar pic.twitter.com/UJDlpPlpkH
— Star Sports (@StarSportsIndia)
June 20, 2025
जायसवाल-गिल का कमाल
हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए जायसवाल दो बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए थे. लेकिन, हेडिंग्ले में उन्होंने यह गलती नहीं दोहराई. शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की. टीम इंडिया ने पहले दिन 359 रनों का लक्ष्य रखा था. इसमें शुभमन गिल 127 रनों पर नाबाद लौटे, जबकि ऋषभ पंत भी 65 रनों पर खेल रहे हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की शानदार पारी खेली.