Home मनोरंजन अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटों का वीडियो आया...

अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटों का वीडियो आया सामने, राहत कार्य जारी

16
0

आज सुबह मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठता देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सेट पर मौजूद सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल वहां कूलिंग का काम चल रहा है, ताकि आग दोबारा न लगे।

आग लगने की वजह क्या है?

प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। ‘अनुपमा’ एक पॉपुलर टेलीविजन सीरियल है, जिसे रोजाना लाखों दर्शक देखते हैं। इस तरह की घटना से न सिर्फ सेट को नुकसान पहुंचता है, बल्कि शूटिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है। जल्द ही मेकर्स की ओर से आगे की योजना साझा किए जाने की संभावना है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक लंबी पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए सख्त जांच की मांग की।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूरी घटना बताई

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन की एक पोस्ट में लिखा गया, ‘आज सुबह 5:00 बजे मुंबई के फिल्म सिटी में मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर भीषण आग लग गई। सुबह 7:00 बजे शूटिंग शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले आग ने सेट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आग लगने के समय उस दिन की शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। घटना के समय फ्लोर पर कई कर्मचारी और क्रू मेंबर मौजूद थे। शुक्र है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अगर शूटिंग तय समय पर शुरू होती तो स्थिति भयावह हो सकती थी, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता था। यह घटना मुंबई और उसके आसपास के फिल्म स्टूडियो में अक्सर होने वाली आग की घटनाओं की एक और दुखद याद दिलाती है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here