मानसून में बालों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ शैंपू करना ही काफी नहीं है। इसके लिए आपको हफ्ते में एक या दो बार हेयर केयर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपके बालों की प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है। इस महीने में हवा में मौजूद नमी बालों की कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है, जिसमें रूसी, खुजली और बालों का झड़ना शामिल है। इससे बाल बेजान नजर आते हैं। इन समस्याओं से निपटने और बालों की देखभाल के लिए आप प्राकृतिक तरीके से बने हेयर केयर मास्क को अपने बालों में शामिल कर सकते हैं।
दही और शहद का हेयर मास्क
दही और शहद का हेयर मास्क आपके बालों को लंबे समय तक स्वस्थ और मुलायम बनाए रखता है। इसके लिए आप दही में शहद मिलाकर गीले बालों पर लगाएं। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
नारियल का दूध और एलोवेरा
नारियल के दूध और एलोवेरा के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। इसे लगाने से बालों को आराम मिलता है और बालों का झड़ना भी कम होता है। इसके अलावा यह बालों को नमी प्रदान करता है और स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है। इसे बनाने के लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को नारियल के दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और पानी से धो लें।
ऑलिव ऑयल और अंडा
अंडे और ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। इसे बनाने के लिए आप ऑलिव ऑयल और अंडे का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इस हेयर मास्क को 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। यह प्राकृतिक मास्क बालों की उलझनों को कम करता है और बालों को घना बनाने में मदद करता है।