Home खेल Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने ऐसा क्या सवाल...

Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने ऐसा क्या सवाल पूछा था, जिसका जवाब नहीं दे पाए थे फेमस सर्जन

3
0

कार दुर्घटना में घायल होने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने डॉक्टर से जो पहला सवाल पूछा, वह यह था कि क्या वह फिर से खेल पाएंगे। दिसंबर 2022 में पंत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंत का इलाज करने वाले जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश पारदीवाला ने खुलासा किया कि पंत मैदान पर उतरने को लेकर चिंतित थे।

635 दिन बाद मैदान पर लौटे

पंत पिछले साल आईपीएल से मैदान पर लौटे थे और टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा थे। कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पंत ने हार नहीं मानी और 635 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में सफल रहे। पंत फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं और लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे।

पारदीवाला ने कहा, ऋषभ पंत बहुत भाग्यशाली थे कि वह बच गए। वह वाकई भाग्यशाली थे। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनका दाहिना घुटना टूटा हुआ था। उनका दाहिना टखना भी चोटिल था, शरीर पर कई अन्य छोटी-मोटी चोटें थीं। उनकी त्वचा का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। फिर कार से उतरते समय कांच टूटने के कारण उनकी पीठ की त्वचा का एक बड़ा हिस्सा छिल गया।

पारदीवाला ने कहा- पंत खुद अपने दांत भी ब्रश नहीं कर पाते थे

पारदीवाला ने उस दिन को याद किया जब पंत को मुंबई के अस्पताल में लाया गया था, उनका पहला सवाल था, ‘क्या मैं फिर कभी खेल पाऊंगा?’ हालांकि, उनकी मां अधिक व्यावहारिक थीं जिन्होंने डॉक्टर से पूछा कि क्या वह फिर से चल पाएंगे? पारदीवाला ने कहा कि सर्जरी के बाद कई हफ्तों तक युवा क्रिकेटर अपने दांत ब्रश नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, ‘वह वास्तव में अपने हाथ नहीं हिला पा रहे थे। वे पूरी तरह सूज गए थे। शुरू में वह वास्तव में अपने दोनों हाथ नहीं हिला पा रहे थे।’ जब पंत ने चलना शुरू किया, तो वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गए और उसके बाद वह क्रिकेट में वापसी करने में सफल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here