क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने दावा किया है कि यश दयाल ने शादी का वादा करके उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। मामला अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है, जहां महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। अब इस पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
यश दयाल पर पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप
यश दयाल हाल ही में आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी को अभी तक भारतीय राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद वह चर्चा में आ गए हैं। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यश अपने रिलेशनशिप के दौरान कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में थे।
पीड़िता ने दावा किया है कि वह यश को 2020 से जानती है। यश ने उसे कई बार अपने परिवार से मिलवाया है और वह उसके घर पर भी रहती है। लेकिन यश दयाल के पिछले ढाई साल में कई लड़कियों से संबंध रहे हैं। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि तीन लड़कियां उसके संपर्क में हैं, जिनके साथ यश का संबंध था। रिपोर्ट के मुताबिक यश दयाल ने इन लड़कियों को धोखा भी दिया है। हालांकि, यश दयाल और उनके परिवार की ओर से इन दावों पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। यह मामला अब खेल जगत में हलचल मचा रहा है और प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले का यश दयाल के करियर पर क्या असर पड़ेगा।
आईपीएल 2022 में साथ नजर आए थे
यश दयाल और इस पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो आईपीएल 2022 की है। 2022 में जब यश दयाल गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे और टीम चैंपियन बनी थी, उस फाइनल के बाद भी इस पीड़ित महिला ने दयाल के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके अलावा, इस पीड़िता ने दावा किया है कि दोनों फरवरी 2025 में आरसीबी खिलाड़ी की शादी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने सगाई पर चर्चा की थी।