Home मनोरंजन उस दिन आईवी ड्रिप ली थी… शेफाली की डेथ के 3 दिन...

उस दिन आईवी ड्रिप ली थी… शेफाली की डेथ के 3 दिन बाद, करीबी दोस्त ने एक्ट्रेस की मौत पर किया बड़ा खुलासा

16
0

अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। अभी तक जो कारण सामने आए हैं, वो ये हैं कि अभिनेत्री की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट थी। इसके अलावा शेफाली एंटी एजिंग ट्रीटमेंट भी ले रही थीं। इसी बीच शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री पूजा घई ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि कांटा लगा गर्ल के साथ आखिरी बार क्या हुआ था? एंटी एजिंग ट्रीटमेंट पर बोली पूजा अभिनेत्री पूजा घई से इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या शेफाली जरीवाला एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं?

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना ठीक है, लेकिन आप जानते हैं कि मैं दुबई में रहती हूं। सौभाग्य से मैं अब अभिनेत्री नहीं हूं इसलिए मुझे इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई यह ट्रीटमेंट लेता है और मुझे विश्वास है कि हर किसी को इसकी जरूरत होती है। यह बहुत ही सामान्य बात है। घर में सत्यनारायण की पूजा की गई थी

पूजा घई ने खुलासा किया कि वह दुबई में रहती हैं, लेकिन शेफाली जरीवाला की मौत के समय वह मुंबई में थीं। उन्होंने कहा, ‘दरअसल, अगले दिन जब हमें शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए घर लाने की अनुमति दी गई, तो मैंने देखा कि पूरा घर पूजा के लिए सजाया गया था। परिवार और पराग त्यागी को पता चला कि उनके घर में एक दिन पहले सत्यनारायण की पूजा की गई थी। इसके बाद जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था।’

अंतिम समय में नब्ज चल रही थी

पूजा ने आगे बताया, ‘उस रात शेफाली ने हमेशा की तरह खाना खाया और अपने पति पराग से पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए कहा। जब पराग कुत्ते को लेकर बिल्डिंग के कंपाउंड में गए, तो घर के हेल्पर का फोन पराग के पास गया। उसने कहा कि दीदी की तबीयत ठीक नहीं है। पराग ने तुरंत हेल्पर से कहा कि वह नीचे आए और कुत्ते को घुमाए, ताकि वह ऊपर शेफाली के पास जा सके। जब पराग ने ऊपर देखा, तो शेफाली की नब्ज चल रही थी, लेकिन उसकी आंखें नहीं खुल रही थीं। इसके बाद पराग तुरंत शेफाली को अस्पताल ले गए लेकिन शेफाली की रास्ते में ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं

शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी पूजा घई ने बात की। उन्होंने कहा कि शेफाली की रिपोर्ट में कुछ भी गड़बड़ी नहीं है। अगर ऐसा होता तो पराग त्यागी को पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ता। वह पहले से ही काफी दुखी हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर ने शेफाली जरीवाला का दो बार पोस्टमार्टम किया था। साथ ही रिकॉर्डिंग भी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here