Home मनोरंजन बाप रे बाप 1600 करोड़…. बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म...

बाप रे बाप 1600 करोड़…. बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी रणबीर कपूर की Ramayan, जानिए कब रिलीज़ होंगे दोनों पार्ट ?

5
0

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म कोई हल्की फुल्की फिल्म नहीं है। हाल ही में उनकी फिल्म रामायण की पहली झलक सबके सामने पेश की गई। जिसने भी इस छोटी सी क्लिप को देखा वो खुशी से भर गया। फिल्म को रिलीज होने में अभी काफी समय है लेकिन इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और ट्रेलर भी बनकर तैयार है। मेकर्स बस इसे लॉन्च करने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के फर्स्ट लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल बनाई थी। मतलब देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी नितेश के नाम है और अब देश की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म भी उनके नाम हो गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

कैसी है रामायण की पहली झलक?

रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। छोटे से वीडियो में ही फिल्म का स्टैंडर्ड सेट कर दिया गया है। इसकी पहली झलक को पसंद किया जा रहा है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स और किरदारों का लुक बता रहा है कि फिल्म पर न सिर्फ खूब पैसा खर्च किया गया है बल्कि हर छोटी-बड़ी डिटेल का भी ख्याल रखा गया है। फिलहाल इस फर्स्ट लुक के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह अच्छा फील दे रहा है। लेकिन रामायण पर अभी बहुत कुछ आना बाकी है। अभी तो इसकी शुरुआत ही हुई है।

बजट क्या है और रामायण कब आएगी?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे काफी बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण का पहला पार्ट 900 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। वहीं अगर दूसरे पार्ट की बात करें तो इसका बजट करीब 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अगर दोनों फिल्मों को मिला दिया जाए तो यह फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। इसका पहला पार्ट जहां दिवाली 2026 पर आएगा, वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

फिल्म की कास्ट दमदार है
जब फिल्म इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है तो जाहिर सी बात है कि इसकी कास्ट भी दमदार रखी गई है। फिल्म में रणबीर राम और साई पल्लवी मां सीता की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा सनी देओल इस फिल्म में भगवान बजरंगबली की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। साउथ के सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here