क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 336 रनों से जीत दर्ज कर एजबेस्टन में 58 साल का सूखा खत्म किया। पहले शुभमन गिल की अगुआई में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने इंग्लैंड के 17 विकेट चटकाकर उन्हें जीत से महरूम रखा। इस टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्होंने यह जीत कैंसर से जूझ रही अपनी बहन ज्योति सिंह को समर्पित की है। इस पर ज्योति काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनका इलाज अभी 6 महीने और चलेगा।
प्रदर्शन से परिवार खुश
Family is everything!
Akash Deep dedicates this win to his sister battling cancer. 🙌#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings pic.twitter.com/teMNeuYLMP
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk)
July 6, 2025
Family is everything!
Akash Deep dedicates this win to his sister battling cancer. 🙌#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings pic.twitter.com/teMNeuYLMP
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk)
July 6, 2025
एजबस्टन टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत से आकाश दीप का परिवार काफी खुश है। आकाश दीप की बहन ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें स्टेज तीन का कैंसर है और उनका इलाज अभी 6 महीने और चलेगा। दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद आकाश दीप काफी भावुक हो गए और अपनी बहन की बीमारी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात की।
चेतेश्वर पुजारा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक किसी को नहीं बताया है। मैं यह जीत अपनी बहन को समर्पित करना चाहता हूं, जो पिछले दो महीने से कैंसर से जूझ रही है। हालांकि, अब वह ठीक है। जब भी मैं गेंद पकड़ता था, तो उसे अपने सामने देखता था। यह प्रदर्शन उसके लिए है। आकाश दीप के पिता और बड़े भाई का कोरोना के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद वह अपनी बहनों के और करीब हो गए हैं।
भावनाओं से अभिभूत थे आकाश दीप
ज्योति ने कहा कि आकाश ने मेरी बीमारी के बारे में सबको क्यों बताया? यह मुझे नहीं पता। शायद वह भावनाओं से अभिभूत थे। आकाश दीप ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दौरान भी आकाश दीप समय निकालकर उनसे मिलने अस्पताल आते थे। आकाश दीप ने इस सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से खेला था। इस दौरान उन्होंने 6 मैचों में तीन विकेट लिए थे।
ज्योति ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद आकाश काफी भावुक हो गए और मुझसे दो बार वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा कि इस दौरान हम सुबह 5 बजे तक बात करते रहे। उन्होंने कहा, “मैं अब और खुद को रोक नहीं सकता था। मैं काफी समय तक खुद को नियंत्रित करता रहा, लेकिन अब मैं नहीं कर सकता।” पूरे घर का ख्याल रखना ज्योति ने बताया कि आकाश घर में सबसे छोटा है, लेकिन पूरे परिवार का ख्याल रखता है। पिता और बड़े भाई की मौत के बाद उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आकाश का कहना है कि उसके पास जो कुछ भी है, वह अपनी बहन के परिवार के लिए है। ज्योति ने बताया कि मेरे इलाज के दौरान वह हमेशा मुझे प्रेरित करता रहा। आकाश की बहन ने कहा कि जब वह घर आएगा, तो वह उसे उसका पसंदीदा खाना खिलाएगी। उसे मेरे हाथ का दही वड़ा बहुत पसंद है। आकाश दीप का शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। सिराज के साथ मिलकर उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।





