Home खेल किंग चार्ल्स का स‍िराज के आउट होने पर छलका दर्द, आकाश की...

किंग चार्ल्स का स‍िराज के आउट होने पर छलका दर्द, आकाश की बहन का हाल जाना

11
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने मंगलवार को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इस दौरान ब्रिटेन के 76 वर्षीय महाराजा ने भारत के लॉर्ड्स टेस्ट पर चर्चा की। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल से आखिरी बल्लेबाज के आउट होने के बारे में सवाल किए। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद थे।

सोमवार को लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज थोड़े बदकिस्मत रहे कि शोएब बशीर की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर हल्के से लगी और वह आउट हो गए। गिल ने कहा, ‘उन्होंने (किंग चार्ल्स) हमसे कहा कि जिस तरह से हमारा आखिरी बल्लेबाज आउट हुआ वह बहुत बदकिस्मत था, गेंद घूमकर विकेट पर लगी। वह हमसे बस यही पूछ रहे थे, ‘इसके बाद आपको कैसा लगा?’ और हमने उनसे कहा कि यह हमारे लिए एक बदकिस्मत मैच था।’ उम्मीद है कि अगले दो मैचों में हमारी किस्मत अच्छी रहेगी।

गिल ने इस मौके पर कहा कि जब भी भारतीय टीम इंग्लैंड में खेलती है, उसे प्रवासी भारतीयों का ज़बरदस्त समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हम जहाँ भी जाते हैं, हमें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है। यहाँ भी ऐसा ही रहा है। हालाँकि मुझे लगता है कि पहले कुछ दिनों में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के समर्थक ज़्यादा थे, लेकिन मैच के आखिरी तीन दिनों में हमें दर्शकों का बहुत अच्छा समर्थन मिला।’

किंग चार्ल्स का स‍िराज के आउट होने पर छलका दर्द, आकाश की बहन का हाल जाना

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी राजा चार्ल्स तृतीय से मिलने को लेकर अपनी टीम के उत्साह का इज़हार किया। हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह वाकई एक शानदार अनुभव था। हम पहले भी कई बार इंग्लैंड जा चुके हैं, लेकिन उनसे पहली बार मिल रहे हैं। वह बहुत मिलनसार हैं। उन्होंने हमारी यात्रा के बारे में पूछा।’

महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “राजघराने में आकर राजा चार्ल्स से मिलना एक शानदार अनुभव था। हम साउथेम्प्टन से आए थे, लेकिन यह वाकई शानदार था। हमारे खिलाड़ी इसे लेकर बहुत उत्साहित थे और हम यहाँ आकर खुश हैं।”

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले पुरुष टीम मैनचेस्टर के लिए रवाना हो गई है। पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद महिला टीम तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती वनडे मैच के लिए बुधवार को साउथेम्प्टन लौट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here