साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फैन्स के दिलों की धड़कन हैं। एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो विजय को डेंगू हो गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि पूरा परिवार उनके साथ मौजूद है। सभी मिलकर उनका ख्याल रख रहे हैं।
विजय की तबीयत बिगड़ी
विजय के साथ अस्पताल में उनके फैन्स भी मौजूद हैं। डॉक्टर भी एक्टर का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। ताकि वह कुछ दिनों में ठीक होकर घर लौट सकें। लेकिन विजय के फैन्स थोड़े चिंतित नज़र आ रहे हैं। वे उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय ‘डॉन 3’ में नज़र आ सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में विक्रांत मैसी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। लेकिन अब चर्चा है कि विजय, विक्रांत की जगह इस रोल में नज़र आ सकते हैं। हालाँकि, विक्रांत या विजय, दोनों में से किसी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विजय-रश्मिका कर रहे हैं डेट
विजय की निजी ज़िंदगी की बात करें तो, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालाँकि, कई इंटरव्यूज़ में विजय बता चुके हैं कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि वह महिला रश्मिका ही हैं। दोनों को कई बार रेस्टोरेंट में अलग-अलग आते-जाते देखा गया है।इसके अलावा, दोनों को कई बार वेकेशन पर भी साथ देखा गया है। इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जहाँ दोनों चुपके से डिनर या लंच करते नज़र आते हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी। बीच में यह भी खबर आई थी कि विजय जल्द ही शादी करने वाले हैं, लेकिन फ़िलहाल वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद वह शादी के बारे में सोचेंगे।