Home टेक्नोलॉजी Redmi Note 14 SE 5G भारत में हुआ लॉन्च, 20MP का मिलेगा...

Redmi Note 14 SE 5G भारत में हुआ लॉन्च, 20MP का मिलेगा सेल्फी कैमरा, 15 हजार से कम है इसकी कीमत

2
0

Redmi Note 14 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन लॉन्च हो गया है। यह नया Redmi स्मार्टफोन 5110mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस साल लॉन्च हुई Redmi Note 14 सीरीज़ में लॉन्च होने वाला यह चौथा फोन है। इससे पहले कंपनी स्टैंडर्ड Redmi Note 14 के अलावा इस सीरीज़ में Note 14 Pro और Note 14 Plus भी लॉन्च कर चुकी है। यह नया मॉडल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। कंपनी ने इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Redmi Note 14 SE की कीमत

Redmi Note 14 SE केवल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। हालाँकि, कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। यह Redmi फोन तीन कलर ऑप्शन- क्रिमसन रेड, मिस्टिक व्हाइट और टाइटन ब्लैक में आता है। यह 7 अगस्त से Mi.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से उपलब्ध होगा।

Redmi Note 14 SE के फ़ीचर्स

Redmi का यह किफ़ायती फ़ोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फ़ोन में पंच-होल डिज़ाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फ़ोन के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलेगी। फ़ोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इस फ़ोन में भी Redmi Note 14 की तरह ही MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। फ़ोन 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 के साथ आता है। फ़ोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। फ़ोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है।

इस सस्ते Redmi फ़ोन में पीछे की तरफ़ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फ़ोन में 50MP का प्राइमरी, 8MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो कैमरा है। इसके अलावा, इस Redmi फ़ोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिलेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5110mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, इसे IP64 रेटिंग मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here