Home टेक्नोलॉजी ChatGPT की गोपनीय बातचीत पहुंची Google पर! सर्च इंजन में दिखा रहा...

ChatGPT की गोपनीय बातचीत पहुंची Google पर! सर्च इंजन में दिखा रहा यूजर्स का डेटा, OpenAI की बढ़ी चिंता

10
0

ChatGPT यूज़र्स की बातचीत और निजी चैट गूगल पर लीक हो गई हैं। कई यूज़र्स ने इसकी शिकायत की है। ये वो चैट हैं जो यूज़र्स ChatGPT के ज़रिए करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूज़र्स ChatGPT से की गई बातचीत को गूगल पर सर्च कर सकते हैं। ऐसा ChatGPT के एक खास फीचर की वजह से हुआ है। इस फीचर की वजह से यूज़र्स और AI टूल्स के बीच की बातचीत गूगल पर देखी जा सकती है। हालाँकि, बाद में OpenAI ने इस फीचर को बंद कर दिया और यूज़र्स की चैट दिखना बंद हो गई हैं।

ऐसा क्यों हुआ?

दरअसल, OpenAI ने इस फीचर को एक प्रयोग के तौर पर इनेबल किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कंपनी बातचीत लीक करने के एक फीचर की टेस्टिंग कर रही थी। जैसे ही यूज़र्स गूगल पर site:chatgpt.com/share सर्च करेंगे, उन्हें ChatGPT पर की गई बातचीत दिखाई देगी। इस प्रॉम्प्ट के साथ, यूज़र को उस शब्द का इस्तेमाल करना होगा जिसके लिए वह बातचीत सर्च करना चाहता है।

कई यूज़र्स मानसिक स्वास्थ्य, करियर सलाह, शारीरिक शोषण और कई अन्य मदद के लिए ChatGPT टूल का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी चीज़ें बेहद निजी होती हैं, जिनके लीक होने से यूज़र्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। कंपनी ने कहा कि यह एक प्रयोग था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ChatGPT ने इसे जानबूझकर लीक नहीं किया है। ऐसा टूल में किसी समस्या के कारण हुआ है।

सावधान रहें

कई यूज़र्स ने बताया है कि Google Search पर बातचीत लीक होने का मतलब है कि यह AI टूल निजी बातचीत के लिए सुरक्षित नहीं है। इस पर आप Facebook, Instagram, X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तरह निजी तौर पर बात नहीं कर सकते। इस फ़ीचर की वजह से ChatGPT से की गई बातचीत का एक लिंक जनरेट होता है, जिसे Google पर शेयर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here