Home मनोरंजन कपिल शर्मा की जान को खतरा! कैफे पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग...

कपिल शर्मा की जान को खतरा! कैफे पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- ‘जो सलमान के साथ काम….’

9
0

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफ़े पर दो बार गोलीबारी हुई है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पता चला है कि कैप्स कैफ़े पर गोलीबारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। सलमान खान से नज़दीकी कपिल शर्मा के लिए जान का ख़तरा बन गई है।

कपिल के कैफ़े पर गोलीबारी क्यों हुई?

लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीज़न 2 के पहले एपिसोड में सलमान को आमंत्रित किया था। कपिल द्वारा सलमान खान को अपने शो में मेहमान के तौर पर बुलाना बिश्नोई गैंग को रास नहीं आया। इसी का बदला लेने के लिए उनकी तरफ़ से कपिल के कैफ़े पर गोलीबारी की गई। ऑडियो में धमकी देते हुए उसने कहा- ‘जो भी सलमान के साथ काम करेगा, वो मर जाएगा।’

कपिल और बॉलीवुड को मिली धमकियाँ

ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकी देते हुए कहा – “कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले भी फायरिंग हुई है और अब भी, क्योंकि उन्होंने अपने शो के उद्घाटन में सलमान खान को बुलाया था। अगली बार जो भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, हम उन्हें कोई चेतावनी नहीं देंगे। अब गोली सीधे सीने पर मारी जाएगी। मुंबई के सभी कलाकारों और प्रोड्यूसर्स को चेतावनी है। हम मुंबई का माहौल ऐसा बिगाड़ेंगे जिसकी आप लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी।” “अगर किसी ने भी सलमान के साथ काम किया है, चाहे वह छोटा कलाकार हो या छोटा निर्देशक, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे, उसे मार देंगे। उसे मारने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़ेगा, हम उसे मार देंगे। अगर किसी ने भी सलमान खान के साथ काम किया है, तो वह अपनी मौत का खुद ज़िम्मेदार होगा।”

सलमान-लॉरेंस की दुश्मनी

कपिल को मिली इस धमकी के बाद इंडस्ट्री में डर का माहौल है। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी सालों पुरानी है। लॉरेंस काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही दबंग खान के पीछे पड़ा हुआ है। अभिनेता पर कई बार हमला करने की कोशिश की गई। उनके घर पर गोलीबारी भी करवाई गई। इतनी सारी हमलों की कोशिशों के बाद, सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लॉरेंस की मांग है कि सलमान काले हिरण शिकार मामले में अपने समुदाय से माफ़ी मांगें।

धमकियों पर सलमान की प्रतिक्रिया

बिश्नोई गिरोह की इन धमकियों के बावजूद, अभिनेता अपने काम पर इसका असर नहीं पड़ने देते। काम की बात करें तो, वह लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। बस एक बात है कि उनके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। वह बुलेटप्रूफ कार में ही चलते हैं। एक इंटरव्यू में इन धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने कहा था- सब कुछ ईश्वर, अल्लाह पर निर्भर करता है। जो उम्र लिखी है, सो लिखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here