Home खेल Independence Day 2025 : बाबर आजम, शाहिद अफरीदी और पाक क्रिकेटर्स के खास...

Independence Day 2025 : बाबर आजम, शाहिद अफरीदी और पाक क्रिकेटर्स के खास संदेश, जानिए किसने क्या कहा ?

2
0

आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लोग सोशल मीडिया पर देश के प्रति अपने प्यार और अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश लिख रहे हैं। शाहिद अफरीदी से लेकर बाबर आजम तक, देखिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर पाकिस्तान के लोगों के लिए क्या लिखा। भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इसके बाद भारत दो हिस्सों में बंट गया और पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश बन गया। हर चीज की तरह देश की टीम भी अलग हो गई, जो पहले एक थी। भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है और पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एकता, विश्वास और अनुशासन, ये सिर्फ़ शब्द नहीं हैं, ये हमारी ताकत हैं। 14 अगस्त हमें याद दिलाता है कि पाकिस्तान तब बना जब दिल एक साथ धड़कते थे, जब विश्वास कभी नहीं डगमगाया और जब अनुशासन ने सपनों को हकीकत में बदल दिया। अगर हम आज एकजुट हैं, तो कल कोई भी चुनौती हमें तोड़ नहीं सकती। पाकिस्तान हम सबका है, और हम सब पाकिस्तान के हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।” पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने लिखा, “ऐ मेरे वतन के नौजवानों! यह देश तुम्हारी वजह से है। यह चमन कुर्बानियों की खुशबू से महक रहा है। तुम्हारे सपने तुम्हारे काम का इंतज़ार कर रहे हैं।” फखर ज़मान ने लिखा, “पाकिस्तान के लिए हमारा प्यार हमें बड़े सपने देखने और और भी बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। यह जुनून हमें हमेशा प्रेरित करे। पाकिस्तान, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ!”

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, “मैं अपने देश को अपने दिल में और उसके झंडे को अपनी आत्मा में रखता हूँ। आज, हम 78 वर्षों के अदम्य साहस, अटूट एकता और बलिदानों को सलाम करते हैं जिन्होंने हमारे भाग्य को आकार दिया। पाकिस्तान हमारा गौरव है, हमारी ताकत है, हमारी शाश्वत ज्योति है। आइए हम इसकी रक्षा करें, इसका सम्मान करें और हर दिन इसका झंडा ऊँचा फहराएँ। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here