बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया ऑफर पेश किया है। इसमें यूजर्स को हर महीने 1Gbps की सुपरफास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा 9500GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ JioHotstar, SonyLIV, Hungama, Lionsgate Play जैसे OTT ऐप्स का भी लाभ मिलेगा। बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रहा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्लान की घोषणा की है। बीएसएनएल के इस नए ब्रॉडबैंड प्लान को फाइबर रूबी ओटीटी के नाम से लॉन्च किया गया है। इस प्लान का लाभ 1 महीने, 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने के ब्रॉडबैंड ऑफर के तहत उठाया जा सकता है। बीएसएनएल का यह ऑफर 13 सितंबर 2025 तक वैध है। इस प्लान में यूजर्स को नया कनेक्शन लेने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
फाइबर रूबी ओटीटी प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान के लिए यूजर्स को 4,799 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें मिलने वाले फायदों की बात करें तो 1Gbps की सुपरफास्ट स्पीड से इंटरनेट एक्सेस मिलेगा। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) के तहत यूजर को हर महीने 9500GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके बाद 45Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट का चार्ज लगेगा। इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn जैसे 23 OTT ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में दिया जाएगा।
इसमें 6 महीने के प्लान के लिए यूजर्स को 28,794 रुपये खर्च करने होंगे। ऑफर के तहत इसमें 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें आपको हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग, 1Gbps की स्पीड से 9500GB डेटा समेत वो सभी फायदे मिलेंगे जो 1 महीने वाले प्लान में मिलते हैं इसके 12 महीने वाले प्लान के लिए आपको 57,588 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें यूजर्स को 1 महीने के लिए फ्री सर्विस ऑफर की जाएगी। साथ ही 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, 24 महीने वाले प्लान की कीमत 1,15,176 रुपये होगी। इसमें 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा।
BSNL Fiber Ruby OTT | कीमत | बेनिफिट्स |
1 महीने वाला प्लान | 4,799 रुपये | अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट |
6 महीने वाला प्लान | 28,794 रुपये | अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट |
12 महीने वाला प्लान | 57,588 रुपये | अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट, 1 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन |
24 महीने वाला प्लान | 1,15,176 रुपये | अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट, 3 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन |