गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आज हम गरुड़ पुराण की मदद से आपको बताएंगे कि सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए, जिससे आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
सुबह उठकर ये काम करना आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है
गरुड़ पुराण के अनुसार, आपको सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। स्नान करने से न केवल हमारा शरीर शुद्ध होता है, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी सुबह स्नान करना बेहद ज़रूरी माना जाता है। जो लोग सुबह उठकर स्नान नहीं करते, वे मानसिक विकारों से घिरे रह सकते हैं। अक्सर ऐसे लोग आपको बेचैन लग सकते हैं।
सुबह स्नान करने के बाद आपको अपने इष्ट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। सुबह इष्ट या भगवान का ध्यान करने से आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते हैं। इसके साथ ही आपको सुबह पितरों का भी ध्यान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है।
सुबह एक नया दिन शुरू होता है और आपको नए दिन की शुरुआत सकारात्मक ध्यान और आत्मचिंतन से करनी चाहिए। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो लोग सुबह चिंतन करते हैं, उनके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। ऐसे लोग जीवन का अर्थ समझ पाते हैं और अच्छे-बुरे में अंतर कर पाते हैं। इसलिए, आपको सुबह कुछ समय चिंतन के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
सुबह धार्मिक पुस्तकों या ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। पुस्तकों का अध्ययन करने से आपके विचारों में नवीनता आती है और ज्ञान भी बढ़ता है। इसलिए, आपको सुबह कुछ समय किसी ज्ञानवर्धक पुस्तक का अध्ययन भी अवश्य करना चाहिए।
नाश्ते से पहले आपको गौ माता के लिए एक निवाला या रोटी रखनी चाहिए, अगर गाय न हो, तो आप कुत्ते को रोटी भी खिला सकते हैं या पक्षियों को दाना भी डाल सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको भगवान के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह मंत्र जाप आपके जीवन में क्रांति ला सकता है। मंत्र कोई भी हो, आपको उस मंत्र का जाप प्रतिदिन एक ही समय पर करना चाहिए। साथ ही, प्रतिदिन मंत्र जप की संख्या भी समान होनी चाहिए। मंत्र जप से आपको शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है और आपका तेज बढ़ता है। अगर आप प्रतिदिन ‘ॐ’ का उच्चारण भी करते हैं, तो जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सुबह के समय किए जाने वाले ये कार्य आपकी ऊर्जा को बढ़ाते हैं और विचारों में सकारात्मकता लाते हैं। गरुड़ पुराण में बताए गए ये कार्य आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।