Home खेल Asia Cup 2025: अजीत अगरकर ने किया खुलाशा बताया क्यों नहीं मिला...

Asia Cup 2025: अजीत अगरकर ने किया खुलाशा बताया क्यों नहीं मिला यशस्वी जायसवाल को मौका? अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नजरअंदाज

2
0

2024 टी20 विश्व कप के लिए जब टीम चुनी गई थी, तब यशस्वी जायसवाल 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। जायसवाल को जब भी टी20 टीम में मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है। हालाँकि, उसके बाद भी उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। जायसवाल को टीम में न देखकर कई बड़े सवाल उठे हैं। जिसका जवाब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने दिया है।

अगरकर ने बताया, यशस्वी को मौका क्यों नहीं मिला?

कभी भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करने वाले यशस्वी जायसवाल अब स्टैंडबाय खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल को आईपीएल 2025 में उनके अच्छे प्रदर्शन का फल नहीं मिला है। जब एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तब अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी जायसवाल को मौका न मिलने को लेकर कहा, ‘यशस्वी जायसवाल के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, अभिषेक अच्छा कर रहे हैं, वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसलिए हम उनके साथ गए हैं।’ अजीत अगरकर ने साफ कर दिया कि शुभमन गिल टीम की पहली पसंद होंगे।

यशस्वी जायसवाल के आंकड़े गिल से बेहतर
एशिया कप 2025 के लिए टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल की तुलना में यशस्वी जायसवाल के आंकड़े बेहतर हैं। जायसवाल ने 22 पारियों में 36.2 की औसत से 723 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164 का रहा है। वहीं, गिल ने 21 पारियों में 30.4 की औसत से 578 रन बनाए हैं। वहीं, गिल का स्ट्राइक रेट भी 139 का है। ऐसे में फैन्स गिल को जायसवाल से पहले मौका मिलने पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, जायसवाल के पास अभी भी वापसी का अच्छा मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here