Home लाइफ स्टाइल कुछ मिनटों के इस शानदार वीडियो में जाने कौन सी है वो...

कुछ मिनटों के इस शानदार वीडियो में जाने कौन सी है वो गलतियां जो आपकी उम्र को करती है कम ? आज से ही करे सुधार

2
0

गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जो 18 महापुराणों में से एक है। गरुड़ पुराण में जन्म, मृत्यु और मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। इसमें भगवान विष्णु और पक्षी गरुड़ के बीच हुए संवाद का वर्णन है। आमतौर पर, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। गरुड़ पुराण जीवन से जुड़ी रहस्यमयी बातों के बारे में बताता है, जिन्हें जानने से व्यक्ति का जीवन सरल और सहज हो जाता है। गरुड़ पुराण में स्वर्ग, नर्क, पाप, पुण्य के साथ-साथ ज्ञान, विज्ञान, नीति, नियम और धर्म से जुड़ी बातों का भी विस्तार से वर्णन है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की आयु कम हो जाती है। अगर आप भी ये गलतियाँ करते हैं, तो सावधान हो जाइए।


ये गलतियाँ आयु कम करती हैं

देर से उठना – गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्य की तेज रोशनी में देर से उठना मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। हालाँकि, आजकल इस भौतिकवादी दुनिया में लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है और लोगों के सोने और जागने का कोई निश्चित समय नहीं है। लेकिन देर से उठना न सिर्फ़ सेहत के लिए बुरा है, बल्कि इससे व्यक्ति की उम्र भी कम होती है। क्योंकि देर से उठने पर सुबह की ताज़ी हवा नहीं मिल पाती, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और व्यक्ति कई बीमारियों से घिर जाता है।

बासी मांस खाना- गरुड़ पुराण के अनुसार, बासी मांस खाना ज़हर के समान है। यह आपकी उम्र कम करता है। बहुत पुराने या सूख चुके मांस में खतरनाक बैक्टीरिया पनपते हैं, जो बीमारी का कारण बनते हैं।

सूर्योदय के बाद शारीरिक संबंध बनाना- गरुड़ पुराण के अनुसार, स्त्री-पुरुष को सुबह या सूर्योदय के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे शरीर कमज़ोर हो सकता है।

सूर्यास्त के बाद दही का सेवन- सूर्योदय के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में दही खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। साथ ही, रात में दूध पीने के बाद या पहले दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here