क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई सुपरस्टार मिल गई है, जिसने महज छह मैचों में अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचा दी है। भारतीय महिला टीम में शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के बाद ड्रॉप कर दिया जाता है। फिर चयनकर्ता प्रतिका रावल को मौका देते हैं तो बतौर ओपनर टीम के लिए हिट साबित हो जाती हैं।
Saif Ali Khan इस टीम के हैं मालिक, क्रिकेट खेल से करते हैं मोटी कमाई
प्रतिका रावल को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौका मिलता है, जहां 24 साल की युवा ओपनर तीन मैचों में 40, 76, 18 रन की पारी खेलती है। चयनकर्ताओं को भरोसा जीतने में वह सफल रहती हैं और इसके बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी मौका मिलता है। प्रतिका रावल आयरलैंड के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाती हैं। सीरीज के पहले मैच में 89, दूसरे मैच में 67 और तीसरे मैच में 154 रन की धांसू पारी खेलती हैं।
Saif Ali Khan के पिता का BCCI से हुआ था विवाद, जानिए क्यों नवाब पटौदी ने बोर्ड पर ठोक दिया था केस

इस तरह अपने शुरुआती छह मैचों में वह 444 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रहती हैं। प्रतिका रावल को इसलिए नया सुपरस्टार करार दिया जा रहा है। वह 6 मैच खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। प्रतिका रावल 50 ओवर के प्रारूप में अब तक खेले 6 मैचों में 444 रन ठोक चुकी हैं। उन्होंने चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। चार्लोट ने 6 मैच खेलने के बाद 434 रन बनाए थे।
Champions Trophy 2025 के लिए खतरनाक टीम ने चली तगड़ी चला, टूर्नामेंट से पहले लिया बड़ा फैसला

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में प्रतिका रावल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 129 गेंदों पर 154 रन की धांसू पारी खेली। प्रतिका रावल ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपनी पहली सेंचुरी लगाई। इस पारी में 20 चौके और एक गगनचुंबी छक्का भी लगाया।आयरलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के शतक के दम पर भारत ने पहाड़ सा 435 रनों का स्कोर खड़ा किया और 304 रनों की जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

Pratika Rawal has the MOST runs by any woman in first 6 ODI innings.
444 – PRATIKA RAWAL🇮🇳
434 – Charlotte Edwards🏴
322 – Natthakan Chantham🇹🇭
316 – Enid Bakewell🏴
307 – Nicole Bolton🇭🇲 pic.twitter.com/bsGdFrOP4O
— Kausthub Gudipati (@kaustats) January 15, 2025







