Home आरोग्य Green Tea में क्या मिलाएं कि तेजी से घटने लगे वजन, आप...

Green Tea में क्या मिलाएं कि तेजी से घटने लगे वजन, आप भी जानकर नए तरीके से पी सकते हैं Weight Loss ग्रीन टी

2
0

आज के समय में ज़्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा जितनी तेज़ी से बढ़ता है, उसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। ज़्यादातर लोग वज़न कम करने के लिए जिम जाते हैं और घंटों पसीना बहाते हैं। साथ ही, कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। अगर आप भी तेज़ी से वज़न कम करना चाहते हैं, तो कुछ ड्रिंक्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। जी हाँ, वज़न घटाने के लिए जापानी तकनीक को काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि कुछ जापानी ड्रिंक्स पीने से पेट की चर्बी कम करने में काफ़ी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको उन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानें-

ग्रीन टी

जापानी घरों में रोज़ाना ग्रीन टी का सेवन किया जाता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का काम करती है। इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह फैट को तेज़ी से बर्न करता है। रोज़ाना दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही सूजन और पेट फूलने की समस्या कम होती है और वज़न भी नियंत्रित रहता है।

माचा

माचा ड्रिंक इन दिनों काफ़ी लोकप्रिय है। इसे बारीक पिसी हुई ग्रीन टी की पत्तियों से बनाया जाता है। इसमें सामान्य ग्रीन टी की तुलना में ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देती है और कैलोरी तेज़ी से बर्न करती है। सुबह एक कप माचा चाय पीने से आपको इसका असर जल्दी दिखने लगेगा।

कोम्बू चाय

यह चाय केल्प (कोम्बू) से बनती है। इसमें अच्छी मात्रा में खनिज और आयोडीन होता है। यह थायरॉइड फंक्शन को बेहतर बनाती है और मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाती है। अगर कोम्बू चाय रोज़ाना खाने से पहले ली जाए तो पाचन क्रिया बेहतर होती है।

अमज़ाके

अमज़ाके किण्वित चावल से बना एक मीठा पेय है। इसमें बहुत कम वसा होती है। इसमें एंजाइम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

जौ की चाय/मुगीचा

जौ की चाय कैफीन-मुक्त होती है और जापान में गर्मियों में सबसे ज़्यादा पी जाती है। इसका स्वाद भुने हुए जौ जैसा होता है। आपको बता दें कि इसे पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह तेज़ी से वज़न कम करने में भी मदद करती है।

शिसो चाय

यह चाय शिसो के पत्तों से बनती है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह न सिर्फ़ पाचन में सुधार करती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करती है। इसे पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप ज़्यादा खाने से बच सकते हैं और वज़न कम करना आसान हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here