Home फैशन तीज की मेहंदी दिखेगी सबसे प्यारी, 10 मिनट में लगाएं मिनिमल मेहंदी...

तीज की मेहंदी दिखेगी सबसे प्यारी, 10 मिनट में लगाएं मिनिमल मेहंदी के शानदार डिजाइन

2
0

हाथों के पीछे मेहंदी लगाने के लिए यह डिज़ाइन एक अच्छा विकल्प है। इसमें गुलाब के फूल बने हैं। साथ ही चेन डिज़ाइन भी दिया गया है। दो उंगलियों पर जालीदार पैटर्न भी दिया गया है। यह डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है।

इस मेहंदी में अरबी टच दिया गया है। इसमें फूलों के साथ-साथ बेलों और पत्तियों का पैटर्न भी है। यह डिज़ाइन भी दो उंगलियों पर बनाया गया है। यह बेहद सिंपल और ट्रेंडी है, जो सभी को पसंद आएगा।

कमल के फूल वाली मेहंदी डिज़ाइन इन दिनों काफी चलन में हैं। ऐसे में आप इस डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें बीच में कमल का फूल और उसके चारों ओर बिंदियों और फूलों का डिज़ाइन है।

यह मोर डिज़ाइन भी बहुत प्यारा है। इसमें एक मोर बना है, जिसके पंख भी बने हैं, जो हाथ पर खूबसूरती से फैले हुए दिख रहे हैं। रंगने के बाद यह मेहंदी डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लगेगा।

आप हरतालिका तीज पर इस फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ भरे हुए भी लगेंगे और मेहंदी लगाने में भी कम समय लगेगा। इसमें चेन और फूलों की डिज़ाइन है और बीच वाली उंगली पर फर भी बना हुआ है।

इसमें बीच वाली उंगली से कलाई तक एक घंटी की डिज़ाइन है, जिस पर हाथी बने हुए हैं। यह बहुत ही ट्रेंडी और नया डिज़ाइन है। आप इसे इस हरतालिका तीज पर भी ट्राई कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here