भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं नीलम गिरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह बिग बॉस 19 की फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नीलम आज भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल के दिनों में वह खेसारी के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ रही हैं।
नीलम का करियर सफर
नीलम ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। उनका पहला बड़ा ब्रेक पवन सिंह ने अपने म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमर नया बाड़ी हो’ में दिया। इसके बाद उनकी पहली फिल्म ‘बाबुल’ साल 2021 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत की।
उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:
-
इज्जत घर
-
यूपी 61 – लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर
-
टुन टुन
-
कलाकंद
-
जस्ट मैरिड
इन फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर नीलम ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
सोशल मीडिया सेंसेशन
नीलम गिरी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 49 लाख फॉलोअर्स हैं। वह नियमित रूप से शूटिंग के दौरान के बीटीएस वीडियो, फोटोशूट और अपने म्यूजिक वीडियोज़ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न लुक तक, नीलम हर अंदाज़ में अपने फैंस को इंप्रेस करती हैं। यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
नीलम का निजी जीवन और बैकग्राउंड
नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1995 को वेस्ट बंगाल में हुआ था। वह मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके पिता की हार्डवेयर की दुकान है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल से की और पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया।
नीलम टिक-टॉक के जमाने से ही लोकप्रिय रही हैं और वहीं से उन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग बनानी शुरू की थी।
डेटिंग की खबरें
नीलम गिरी की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव से जुड़ा है। कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नीलम कई बार प्रवेश के साथ नजर आई थीं। भोजपुरी अवॉर्ड फंक्शन्स में भी दोनों को एक साथ देखा गया है। इसके अलावा दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज़ में साथ काम किया है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।