Home टेक्नोलॉजी भारत में TikTok की होगी वापसी? 5 साल बैन के बाद यूजर्स...

भारत में TikTok की होगी वापसी? 5 साल बैन के बाद यूजर्स के लिए आई बड़ी

4
0

क्या शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है? कुछ संकेत मिले हैं, जिनसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कभी बेहद लोकप्रिय रहा TikTok लगभग 5 साल बाद भारत में वापसी कर सकता है। दरअसल, शुक्रवार को भारत में कई यूज़र्स के लिए TikTok की वेबसाइट उपलब्ध हो गई। हालाँकि, सरकारी सूत्रों ने बताया कि वेबसाइट को अनब्लॉक करने के लिए कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। कंपनी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ऐप उपलब्ध नहीं

सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने कहा है कि TikTok वेबसाइट उपलब्ध है, जबकि कुछ का कहना है कि वे इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कई यूज़र्स ने कहा कि वे वेबसाइट के होम पेज से आगे नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, TikTok ऐप Google Play Store या Apple App Store पर भी उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट एक्सेस करने के बाद लोगों के मन में यह सवाल आया कि क्या यह चीनी ऐप भारतीय यूज़र्स के लिए फिर से उपलब्ध हो सकता है। हालाँकि, सरकार ने अभी तक इस पर से प्रतिबंध नहीं हटाया है।

5 साल पहले TikTok पर लगा था प्रतिबंध

करीब 5 साल पहले चीन के साथ सीमा पर तनाव के चलते भारत सरकार ने TikTok समेत कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय सरकार ने कहा था कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, एकता, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए ख़तरा हैं।

अमेरिका में भी TikTok पर प्रतिबंध

भारत की तरह अमेरिका में भी TikTok पर प्रतिबंध है। हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि एक अमेरिकी खरीदार इस ऐप को खरीदने के लिए तैयार है। दरअसल, अमेरिका ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। ट्रंप का कहना है कि कोई अमेरिकी TikTok के अमेरिकी संचालन को ख़रीदकर उसका संचालन कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here